
यमुनानगर जगाधरी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जीडीपी के द्वारा शहर के एक होटल में दुबई से आए शेख़ मजीद राशिद अल मौला के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में जिले उद्योगपतियों मौजूद रहे। उनके कार्यक्रम में पहुंचने पर पुष्प भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया उसके बाद शहर की उद्योग पतियों के द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टाल का निरीक्षण किया गया और सभी उद्योगों के बारे में जानकारी ली। मंच संचालन विभोर पाहुजा ने किया। कार्यक्रम में नगर निगम मेयर मदन चौहान ने भी शिरकत की। जिले में पहली बार दुबई से कोई व्यापारियों से इस प्रकार बातचीत करने के लिए पहुंचा। अब हरियाणा का गुड दुबई के लोगों की जुबान पर अपनी मिठास घोलने का काम करेगा। यह मिठास आज दुबई से यमुनानगर में शेखों के 1 मंडल को लेकर आई।

दोनों देशों में व्यापार को साझा करने के लिए दुबई में व्यापारियों को आने का खुला न्यौता दिया गया उन्होंने यमुनानगर के व्यापारियों से वायदा किया कि वह यमुनानगर में आएंगे और आज उसी वायदे के लिए वह यहां पर आए और व्यापारी से बात कर दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते को और भी सांझा करेगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार का रिश्ता मजबूत होगा और जो भी प्रोडक्ट इस जिले में बनते हैं वह दुबई में दे सकते हैं उसके लिए वह पूर्ण रुप से सहयोग करने को तैयार है यदि कोई उद्योग दुबई में लगाना चाहता है तो वह उसका भी सहयोग करेंगे। मंच पर 40 से 50 प्रोजेक्ट दिखाए गए। ताकि इन प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए यमुनानगर के व्यापारी दुबई में भी अपना बिजनेस कर सकेंगे और यह शुरुआत करने से शेख काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि यहां का बना सामान दुबई की धरती पर अच्छे से दिखेगा और देश के डीजीपी में भी काफी सुधार मिलेगा। जैगरूस की लोचिंग भी की। इस मौके पर हेमंत गुप्ता, कपिल गुप्ता, उद्योगपति विकास कवात्रा, अमित गोयल, समीरा सलूजा, आशीष लूथरा, राज चावला आदित्य चावला अरुण आदि मौजूद थे।