आर पी डब्ल्यू न्यूज/ डिवीजन ब्यूरो चीफ राजीव मेहता

कुरुक्षेत्र 17अक्टूबर:- धर्मनगरी में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का हुआ आयोजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री व अंबाला से सांसद रतनलाल कटारिया कृषि अनुसंधान केंद्र पर किसानों से हुए रूबरू , सांसद बोले सम्मान राशि की जो 12वीं किस्त है का उद्घाटन किया कुरुक्षेत्र में लगभग 67 हजार किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज किसान सम्मान निधि की राशि आज डीबीटी के द्वारा उनके खातों में डाली जा रही है इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री वह अंबाला से सांसद रतनलाल कटारिया ने कुरुक्षेत्र के कृषि अनुसंधान केंद्र पर किसानों से रूबरू होते हुए आज इस जो सम्मान राशि की जो 12वीं किस्त है उसका उद्घाटन किया कुरुक्षेत्र में लगभग 67 हजार किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर प्रदीप मिलने भी योजना बारे जानकारी दी