आर पी डब्लू न्यूज/राजीव मेहता

यमुनानगर 16 नवंबर:- स्वरसती नगर व दराजपुर के बीच रेलवे लाइनों पर बुधवार सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिला। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल यमुनानगर के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखा गया। पुलिस उसकी पहचान के लिए जांच में जुटी है।
राजकीय रेलवे पुलिस थाना यमुनानगर के जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह 8 बजे के लगभग रेलवे के द्वारा सूचना मिली थी कि स्वरसती नगर व दराजपुर रेलवे स्टेशन के बीच में रेलवे लाइनों पर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिला है। महिला किसी ट्रेन से गिरी है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने तोतिया रंग का सूट पहना हुआ है। उसके पैर के अंगूठे पर पट्टी बंधी हुई है। जिसके शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल यमुना नगर के शव गृह में 72 घंटे के लिए रखा गया है। उसकी पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी है।