आर पी डब्लू न्यूज/राजीव मेहता

यमुनानगर 21 नवंबर :- यमुनानगर खनन माफिया की गुंडागर्दी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जहां एक और वें बिना किसी रोक टोक के अवैध खनन कर रहे है। वही अब इनके हौसले किसानों की जमीन को भी खोदकर लूटने के बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला रविवार को जठलाना थाना क्षेत्र के गांव बाल छप्पर के यमुना घाट नंबर 13 पर उस समय आया जब किसानों की जमीन पर अवैध खनन किया जा रहा था। जिसको रोकने के लिए किसान पार्थ राणा व किरपाल राणा उन्हें रोकने पहुंचे तो खनन करने वाले लोगों ने तलवार से हमला कर किसानों को घायल कर दिया। जिनका नागरिक अस्पताल यमुनानगर में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में किसान संगठनो के पदाधिकारी व किसान एकत्रित हो गए। और उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस जिला उप अधीक्षक रजत गुलिया, जठलना थाना प्रभारी सहित पुलिस बल भी पहुंच गया।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर और चढूनी ग्रुप के जिला प्रधान संजू ने कहा कि पुलिस और सरकार की मिली-भगत से सरेआम अवैध खनन लंबे समय से चल रहा है। जिसको लेकर समय-समय पर स्थानीय लोगों द्वारा व पत्रकारों के माध्यम से भी इस मुद्दे को उठाया गया। लेकिन अवैध माफिया जारी रहा और उनके हौसले इतने बढ़ गए हैं कि आज उन्होंने किसानों के खेतों में भी अवैध खनन शुरू कर दिया। जिसको लेकर किसान मालिकों ने एतराज किया तो उनके ऊपर तलवारों के साथ हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिनका नागरिक अस्पताल यमुनानगर में इलाज चल रहा है।


किसान संगठनों के प्रधानों ने कहा कि जब तक खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई पुलिस नहीं करती, यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने मांग की कि किसान के खेतों में किए गए अवैध खनन करने वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई किया जाए की जाए। पुलिस अधीक्षक रजत गुलिया ने कहा कि पुलिस विभाग की ओर से अवैध खनन करने वाले ठेकेदार के लोगो के खिलाफ केस दर्ज कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं अन्य मांगों की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी जाएगी। लेकिन गुस्साए किसानों ने अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।