
आर पी डब्लू न्यूज/राजीव मेहता

यमुनानगर 9 दिसंबर:- 37 वर्षीय रामबाबू शर्मा चनेटी रोड गंगा नगर कॉलोनी जगाधरी वाशी दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। कार्य कर साइकिल से घर की ओर जा रहा था समता योग आश्रम पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। मौके से श्रीमानव सेवा समिति ट्रस्ट संस्थापक जयप्रकाश कुमार लेकर सिविल अस्पताल जगाधरी पहुचे जहा डॉ. ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार बच्चे व पत्नी गर्भवती है। घर कि हालात खाने को एक दाना न था उनके घर मे ट्रस्ट ने महीने कि सारी राशन कि व्यवथा कि। पार्थिव शरीर का संस्कार ट्रस्ट माध्यम से जगाधरी बुढ़िया चुंगी स्थित श्मशान घाट में किया गया।
सौरभ कुमार ने बताया मृतक लगभग 25 वर्षों से जगाधरी चुना भट्टी में रहकर मजदूरी का कार्य करता था अचानक हुई दुर्घटना से परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा ऐसी परिस्थितियों में मानवता के रूप में ट्रस्ट परिवार ने सहयोग के साथ खड़ी है संभवत मदद का प्रयास करेगी ट्रस्ट। मौके पर मौजूद रहे गणेश यादव,जयंत स्वामी, माणिक, विनोद यादव,अजय कुमार ,मोगल यादव आदि।