
आर पी डब्लू न्यूज/राजीव मेहता
यमुनानगर 14 दिसंबर:- यमुनानगर खबर जगाधरी से जहा आज सुबह 38 वर्षीय मनीष कम्बोज का शव फट्टे वाले पुल के पास यमुना नदी के किनारे पर मिला।

वही जांच कर रहे जांच अधिकारी पूरन सिंह ने बताया बीते कल सूचना मिली थी मनीष निवासी बाकरपुर सुबह 4 बजे सेर पर निकला व वापिस नही लौटा। पुलिस ने एक गुमशुदगी की रिपोर्ट भी बीते कल दर्ज की थी। वही आज पुलिस को।सूचना मिली अमादलपुर रोड पर फट्टे वाले पुल के नीचे बह रही यमुना नदी में एक शव है जिसके बाद पुलिस ने शव को एम्ब्युलेंस द्वारा स्थानीय सिविल हॉस्पिटल लाया गया व पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सोप दिया। जांच अधिकारी के अनुसार मनीष के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नही है। वही मनीष के परिजनों ने भी किसी पर संदेह नही जताया। मनीष का परिवार प्लाईवुड व्यवसाय है व यह खबर सुन कर जगाधरी प्लाईवुड व्यवसाई सिविल अस्पताल मे पहुँचे। बता दे मनीष की उम्र 38 वर्ष थी व वह शादीशुदा है उनके 2 बच्चे भी है । पुलिस की तफ्तीश जारी है।