
आर पी डब्लू न्यूज़/धर्मेंद्र अदलखा
अब चौराहे और अस्पताल के बाहर बिना कंबल के कोई नहीं सोएगा

अलवर, जनवरी 15:-बिजली घर के समीप तीनों अस्पतालों में आने वाले मरीजों के परिजनों को अब बिना किसी शुल्क के कंबल दिए जाएंगे। यह कंबल विजन संस्थान के बिजली घर पर चलने वाले निशुल्क भोजन स्थल से दिए जाएंगे। सर्दी का सहारा नाम से योजना की शुरुआत रविवार शाम को हुई।इस अवसर पर जरूरत मंद लोगों को नेक कमाई समूह की ओर से डॉ. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट के सहयोग से निशुल्क कंबल और अन्य सामान भी वितरित किया गया। इसकी शुरुआत नेक कमाई समूह के कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने की। अध्यक्षता समाजसेवी दौलत राम हजरती ने की। कार्यक्रम में नेक कमाई समूह की ओर से कंबल संस्था को दिए गए और जरूरतमंद लोगों को दिए गए।

कार्यक्रम में प्रमुख अर्थशास्त्री डॉ. सत्यभान यादव ने कहा कि आने वाले समय में अलवर में यह लोग शोध करने आएंगे कि यहां किस प्रकार कई जगह निशुल्क भोजन चल रही है जिसको वे अन्र्तराष्ट्रीय मंच पर भी बताएंगे। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के कोषाध्यक्ष अजय आनंद गोयल, इंजीनियर राजेश लवानिया, नीतिज्ञ, आशुतोष शर्मा और पीयूष उपाध्याय ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन मनीष दुरेजा ने किया। कार्यक्रम में नेक कमाई समूह की संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल ने आभार जताया।कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने कहा कि निशुल्क भोजन के लिए समूह की ओर से खाद्य सामग्री प्रदान की जाएगी और जरूरतमंदों को कंबलों की कमी नहीं होने दी जाएगी। यहां खानचंद चिमनी बाई हजरती ट्रस्ट और प्रोफेसर सत्यभान यादव की ओर से 51-51 कंबल देने की घोषणा की गई। समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर प्रतीक झालान, भुवन शर्मा, कपिल शर्मा, गोलू, अनूप गुप्ता, चिंटू गुर्जर, हेमंत कावंत और शानू को सममानित किया गया।