
आर पी डब्लू न्यूज़/धर्मेंद्र अदलखा
जनवरी 29,अलवर :-आगामी विधानसभा चुनावों की रणभेदी बज चुकी है। प्रधानमंत्री की भीलवाड़ा में जनसभा के बाद उनकी दूसरी सभा की तैयारी चल रही है। प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों की चुनावों से पहले संगठनात्मक फेर-बदल कर रहे हैं।कांग्रेस ने रविवार को जिले के एक दर्जन बलॉक अध्यक्ष बदल दिए हैं जिसमें अलवर शहर में भी फेरबदल किया है। दूसरी ओर पहले ही भाजपा अपने दोनों जिलाध्यक्ष बदल चुकी है। इस हिसाब से कांग्रेस और भाजपा दोनों अब चुनावों की तैयारी में जुट गई हैं।अलवर जिले में विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस और भाजपा दोनों की ताल ठोक रही हैं। कांग्रेस का मानना है कि इस बार राज्य सरकार के बेहतर कामों को देखते हुए सरकार रिपीट हो सकती है, दूसरी ओर भाजपा का मानना है कि हम कांग्रेस सरकार की विफलता के कारण जीत कर आएंगे। इसका जवाब तो भविष्य के गर्त में छिपा है लेकिन सब अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं।अलवर जिले में 11 सीटों पर कौन कौन विधायकइतना रहा था जीत का अन्तर-अलवर शहर संजय शर्मा भाजपा श्वेता सैनी कांग्रेस 20281-अलवर ग्रामीण टीकाराम जूली कांग्रेस रामकिशन भाजपा 26118-बानसूर शकुन्तला रावत कांग्रेस देवीसिंह शेखावत 21123-तिजारा संदीप यादव बसपा दुर्रूमिया कांग्रेस 4287-बहरोड बलजीत यादव र्निर्दलीय डा. आर सी यादव कांग्रेस 4744-कठूमर बाबूलाल बैरवा कांग्रेस बाबूलाल मैनेजर भाजपा 13727-मुण्डावर मंजीत चौधरी भाजपा ललित यादव बसपा 17205-थानागाजी कांति मीणा निर्दलीय हेमसिंह भडाणा निर्दलीय 24000-किशनगढ़बास दीपचन्द खैरिया बसपा रामहेत यादव भाजपा 99655राजगढ-लक्ष्मणगढ जौहरी लाल मीणा कांग्रेस विजय समर्थलाल मीणा भाजपा 29419कांग्रेस में एक के हाथ में कमान, भाजपा में कोई नहीं मुखीयाअलवर जिले की कांग्रेस पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह की कमान में है जबकि भाजपा की कमान कहने को तो जिलाध्यक्ष के हाथों में है लेकिन गुटबाजी चरम पर है। भाजपा में वसुंधरा और सतीश पूनिया के गुटों में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान है।