
आर पी डब्लू न्यूज़/धमेंद्र अदलखा
अलवर ,जनवरी 29:-संगीतम श्रीराम कथा 8 से 16 फरवरी तक प्रताप आडिटोरियम में होगी। इसमें देश के नामी संत शंभूशरण लाटा रामकथा करेंगे।
यह कथा प्रतिदिन दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े छह बजे तक होगी जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इसमें प्रथम दिन श्रीराम नाम महिमा, दूसरे दिन 9 फरवरी को शिव पार्वती विवाह, 10 फरवरी को श्रीराम जन्म कथा, 11 फरवरी को सीता राम विवाह प्रसंग, 12 फरवरी को वनवास और केवट प्रसंग, 13 फरवरी को श्रीराम भरत मिलाप, 14 फरवरी को शबरी प्रसंग, 15 फरवरी को सुंदर कांड तथा 16 फरवरी को श्रीराम राज्याभिषेक होगा। इसमें किसी प्रकार की भेंट स्वीकार नहीं होगी। श्रीराम कथा समिति की संयोजक मंजू चौधरी अग्रवाल ने बताया कि राम कथा की तैयारियां जोरों पर हैं जिसमें देश के विभिन्न भागों से श्रद्धालु भाग लेने आ रहे हैं।