October 18, 2024

संगीतमय रामकथा अलवर में 8 फरवरी से, देश के विभिन्न भागों से आएंगे श्रद्धालु

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/धर्मेंद्र अदलखा


अलवर,फ़रवरी 2:-संगीतमय श्रीराम कथा 8 से 16 फरवरी तक प्रताप आडिटोरियम में होगी। इसमें देश के नामी संत शंभूशरण लाटा रामकथा करेंगे। इस रामकथा की तैयारियां जोरों पर हैं। यह कथा प्रतिदिन दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े छह बजे तक होगी जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इसमें प्रथम दिन श्रीराम नाम महिमा, दूसरे दिन 9 फरवरी को शिव पार्वती विवाह, 10 फरवरी को श्रीराम जन्म कथा, 11 फरवरी को सीता राम विवाह प्रसंग, 12 फरवरी को वनवास और केवट प्रसंग, 13 फरवरी को श्रीराम भरत मिलाप, 14 फरवरी को शबरी प्रसंग, 15 फरवरी को सुंदर कांड तथा 16 फरवरी को श्रीराम राज्याभिषेक होगा। इसमें किसी प्रकार की भेंट स्वीकार नहीं होगी। श्रीराम कथा समिति की संयोजक मंजू चौधरी अग्रवाल ने बताया कि राम कथा की तैयारियां जोरों पर हैं जिसमें देश के विभिन्न भागों से श्रद्धालु भाग लेने आ रहे हैं। रामकथा के पहले दिन शहर में कई जगह नेक कमाई, अग्रवाल महासभा सहित बहुत सी संस्थाओ की ओर से स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इस श्रीराम कथा के लिए स्वयं सेवकों का समूह तैयार है जिसमें काफी महिलाएं भी हैं।

Sponsored

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed