
चंडीगढ़/मनाली 14 मार्च
पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं। इस बात को चरितार्थ किया हैl मनाली के सक्षम ठाकुर ने। माँ का दूध पीने वाले इस बच्चे ने नेशनल रिकॉर्ड कायम किया है। तीन साल के बच्चे सक्षम ठाकुर का ओ एम जी बुक ऑफ रिकॉर्ड मुम्बई में नाम दर्ज किया गया है। ओ एम जी बुक ऑफ रिकॉर्ड के अनुसार सक्षम एक मिरेकल बॉय है।

सक्षम की माता स्नेहा ठाकुर एक पेरेंटिंग कोच व काउंसेलर है। उनका कहना है कि अगर हम गर्भावस्था के दौरान मैडिटेशन करते है तो बच्चा स्वस्थ व बुद्धिमान पैदा होता है। सक्षम के पिता सागर एक हेल्थ कोच है जिनका कहना है कि सक्षम को पढ़ने का बहुत शौक है उसने मात्र 5 महीने की उम्र से किताब पकड़ना शुरू कर दिया था तथा मात्र 15 महीने की उम्र में सक्षम पूरे अल्फाबेट सीख चुका था। पढ़ने के साथ साथ उसे कारों का भी बहुत शौक है। सक्षम ने घर पर कार की हर प्रकार की कलेक्शन कर रखी है। सक्षम को इंग्लिश पढ़ना और बोलना अच्छा लगता है। वो हिंदी कम और इंग्लिश ज्यादा बोलता है।
सक्षम वेजिटेबल ,फ्रूट, कलर , शेप , नम्बर , मन्थ , नाम , हफ्ते के नाम फूल पौधों के नाम आदि याद कर चुका है। सक्षम की माता ने बताया कि सक्षम का जुबिलेंट सक्षम नाम से अपना यूट्यूब चैनल भी है।