मध्य प्रदेश/ पन्ना (रैपुरा): – जिला ब्यूरो संतोष पटेल:- 14 अगस्त

आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए पन्ना जिले की रैपुरा तहसील में संयुक्त रूप से 14अगस्त को ग्राम भरवारा से रैपुरा तक बाईक द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें रैपुरा क्षेत्र के समस्त देशप्रेमियों ने हाथ में तिरंगा लहराते हुए एवं तिरंगे की शान में ह्रदय में देशभक्ति की भावना लिए एवं नारों के साथ रैपुरा नगर के गलियारों में राष्ट्रप्रेम की छाप छोड़कर रैपुरा पुलिस थाना से तहसील कार्यालय होते हुए तिरंगा यात्रा रानी अवंती बाई चौक पहुंची तत्पश्चात आजादी के जश्न को लेकर अवंती चौक पर तिरंगा फहराया गया उसके बाद भारत माता के जयकारों के साथ पुष्प अर्पित कर आरती की गई इस तिरंगा रैली में रैपुरा पुलिस प्रशासन ने सम्मिलित होकर बखूबी राष्ट्रप्रेम का अनूठा संदेश दिया तिरंगा रैली के बाद सभी क्षेत्रवासियों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति संदेश दिया गया इस स्वतंत्रता के 75वी सालगिरह को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 13 से 15 अगस्त के बीच 20 करोड़ घरों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।


जोश और जज्बे के साथ ‘हर घर तिरंगा’ ‘घर घर तिरंगा’ अभियान के बारे में जन जागरूकता लाने के लिए स्थानीय स्तर पर विभिन्न समुदायों, संस्थानों और लोगों के साथ मिलकर जागरूकता मुहिम भी चलाई जा रही है। हर घर तिरंगा अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जगह जगह रैलियां आयोजित की जा रही है राष्ट्रध्वज के सम्मान में शासन, प्रशासन और जन प्रतिनिधि ‘हर घर तिरंगा’अभियान के प्रचार-प्रसार करने में जुट गए हैं, ताकि आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में आम नागरिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए हर देश प्रेमी साथ दे रहा है देश भक्ति और जन सेवा के लक्ष्य के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना लोगों में जगाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए रैपुरा नगर जन सहयोग से हाथ में तिरंगा लिए और देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत देश भक्ति के नारों से सारा रैपुरा नगर गुंजायमान हो गया और सभी लोगों के सहयोग से रैपुरा नगर में राष्ट्रध्वज के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।आजादी के जश्न में आम नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से कही पैदल हाथों में तिरंगा लहराया, वहीं घरों में तिरंगा लहराकर लोगों ने देश प्रेम का अनूठा संदेश दिया समूचे देश भर में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव अभियान को चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत हुई तिरंगा यात्रा में रैपुरा क्षेत्र के समस्त देशप्रेमियों की उपस्थिति रही ।