June 14, 2025

Education

झज्जर/रोहद 23 अगस्त रोहद गांव के ग्रामीणों ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पर जड़ा ताला हरियाणा सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में जड़ा ताला जब तक सरकार ट्रांसफर पॉलिसी खत्म नहीं करेगी जब तक नहीं खोला जाएगा ताला स्कूल के बच्चों ने भी अध्यापकों की स्कूल में वापसी की गई मांग रोहद के ग्रामीणों ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल से अध्यापकों का तबादला कहीं और कर दिया गया है शिक्षा विभाग की तबादला नीति के विरोध में  रोहद गांव में सुबह आठ बजे ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने राजकीय हाई स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान स्कूल पहुंचे अध्यापकों को बाहर ही खड़ा रहना पड़ा। सरपंच सतीश ने बताया कि पहले ही गांव के स्कूल में अध्यापकों की कमी है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग ने साइंस और मैथ के अध्यापकों का यहां से तबादला कर दिया। इससे बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी। ग्रामीणों ने कहा कि यदि तबादला नहीं रोका गया तो वह फिर से स्कूल को ताला जड़ देंगे।
चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र 18 अगस्त इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन (इरादा)के तत्वाधान में मानक ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ भारत...