October 16, 2024

PM मोदी की मां के निधन पर राष्ट्रपति ने ट्वीट कर जताया दुख

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/पी के सिंह


चंडीगढ़ /दिल्ली दिसंबर 30:-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की माता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने ‘मातृदेवोभव’ की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी ट्वीट करते हुए पीएम मोदी की माता के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा ”माननीय प्रधानमंत्री की माता जी हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं।

Sponsored

उन्होंने मातृत्व के गुण को दर्शाते हुए सादगी और उदात्तता का उदाहरण दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें। ॐ शांति ॐ”पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक की लहर पीएम मोदी की मां के निधन पर पार्टी के कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने शुक्रवार को अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। वहीं, राज्य में सरकारी आयोजनों पर भी शुक्रवार को विराम रहेगा। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह इस घटना से बहुत दुखी हैं और कहा कि एक मां की मृत्यु किसी के जीवन में ऐसा खालीपन छोड़ जाती है जिसे भरना असंभव है।पीएम मोदी की मां को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हीरा बा ने परिवार के पालन पोषण के लिए जो संघर्ष किया वह सभी के लिए रोल मॉडल है। आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश पीएम मोदी और उनके परिवार के साथ खड़ा है।पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, संबित पात्रा और के अन्नामलाई सहित भाजपा नेताओं ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निधन पर दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी की मां हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगी।पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि ईश्वर की रचना में मां और बच्चे के बीच के बंधन के रूप में अनमोल और अवर्णनीय कुछ भी नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना की।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि एक मां के निधन से पैदा हुए शून्य को भरा नहीं जा सकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके विचार और प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं।राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हीराबेन मोदी के निधन के बारे में सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके विचार और प्रार्थना पूरे परिवार के साथ हैं।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री की मां हीराबा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री बिरला ने कहा कि मां ही व्यक्ति के जीवन को संस्कारों से पोषित करती है। उन्होंने कहा कि हीराबा का सदाचारी जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी, महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार, लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले, राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह , कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, टीएमसी लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा और कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed