
आर पी डब्लू न्यूज़/पी के सिंह
चंडीगढ़/दिल्ली दिसंबर 30:- पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। मां हीराबा ने शुक्रवार सुबह अहमदाबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसी वर्ष उन्होंने जीवन के 100 वर्ष पूरे किए थे। यह खबर मिलने के पश्चात् पीएम मोदी शुक्रवार सुबह गांधीनगर स्थित रायसण में छोटे भाई पंकज मोदी के घर पहुंचे थे। यहां पीएम मोदी ने मां के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां से हीराबा के पार्थिव शरीर को गांधीनगर स्थित सेक्टर 30 के श्मशान ले जाया गया जहां पीएम ने मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया था।भर्तीजानकारी के मुताबिक बुधवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था।

पीएम मोदी बीमार मां से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे। यहां 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही थी। अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में गुरुवार को उनके स्वास्थ्य में सुधार की बात कही गई थी। पीएम मोदी लगातार डॉक्टरों के सम्पर्क में थे। माता की खबर पर वे लगातार नजर रख रहे थे।शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम, पीएम ने भावुक होकर मां को किया यादमां के निधन पर पीएम मोदी ने भावुक संदेश ट्वीट किया है- ”शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम.. मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।”शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।