
आर पी डब्लू न्यूज़/हेमंत किंगर
पानी लस्सी जलजीरा की छबील भी लगाकर की हौसला अफजाई

चंडीगढ़, 19 फरवरी:- पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री चंद्रमोहन ने पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों की संख्या में कर्मचारियों के पंचकूला से चंडीगढ़ की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारियो को समर्थन दिया।इसके साथ ही चंद्रमोहन ने अपने निवास स्थान के बाहर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों के लिए पानी,लस्सी,जलजीरा की छबील भी लगाई जिसके लिए पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चंद्रमोहन के साथ और सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इसके साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि वर्तमान की भाजपा जजपा सरकार का कर्मचारियों से कोई सरोकार नहीं है।हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने पहली कलम से ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया है।इससे पूर्व भी जब चंद्रमोहन सरकार में रहे तब भी कर्मचारियों की मांगों का विशेष ध्यान रखा जाता था तो वही जब चंद्रमोहन के पिता स्व० भजनलाल हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे तब कर्मचारियों का हरियाणा में स्वर्णिम पल था क्योंकि भजनलाल सरकार का हर निर्णय कर्मचारियों के हित में होता था।

दरअसल,चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास का घेराव करने को लेकर कर्मचारी हजारों की संख्या में कूच कर रहे थे और मौसम को देखते हुए चंद्रमोहन ने कर्मचारियों के लिए पानी,लस्सी,जलजीरा आदि की छबील लगाई जिससे कर्मचारियों की हौसला अफजाई तो हुई वही चंद्रमोहन ने भी सभी कर्मचारियों से मुलाकात करके उनकी मांगों का समर्थन किया।