March 15, 2025

प्रकाश सिंह बादल पिता चौधरी भजन लाल के परम दोस्तों में से थे : चंद्रमोहन

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/पी के सिंह


चंडीगढ़ , 26 अप्रैल:- पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे और पंजाब के हितों व हकों के लिए लम्बे समय तक जेल में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने गहरा दुख व्यक्त किया। चंद्रमोहन आज शिरोमणि अकाली दल बादल के चंडीगढ़ सेक्टर 28 स्थित कार्यालय में पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे व उनके बेटे पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल व परिजनों को सांत्वना दी। चंद्रमोहन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रकाश सिंह बादल, उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल के परम दोस्त थे और दोनों एक दूसरे के दुख सुख के साथी थे। चंद्रमोहन ने कहा कि पिता चौधरी भजन लाल के निधन के बाद भी प्रकाश सिंह बादल ने उन्हें हमेशा सुखबीर बादल की तरह सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि वह राजनेता नहीं बल्कि एक संस्थान थे और देश नहीं विश्व की राजनीति में उनकी पहचान थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में प्रकाश सिंह बादल के लिए 2 दिन के राष्ट्रीय शौक की घोषणा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल की पंजाब विधानसभा में प्रतिमा लगाई जाएं और केंद्र सरकार राजनीति के परोधा प्रकाश सिंह बादल की डाक डिकट जारी करे। चंद्रमोहन ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने मुख्यमंत्री होते हुए कभी अपने दामन पर भ्रष्टाचार और अहंकार का दाग नहीं लगने दिया। और पंजाब की खुशहाली के लिए दिन रात एक कर पंजाब को दिशा व दशा दी।

Sponsored

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *