October 21, 2024

चंडीगढ़ के सूखना लेक, लड़की लाश और अब दहला देने वाला खुलासा: हत्या करने के लिए पंजाब से चंडीगढ़ पहुँचा, शादी की बात पर बेरहमी से कातिल बन बैठा बॉयफ्रेंड

0
Sponsored
आर पी डब्ल्यू न्यूज/ प्रीति धारा

चंडीगढ़ 1 नवम्बर 2022 :- चंडीगढ़ में पंजाब के जालंधर के नूरमहल की 21 वर्षीया अंजलि की चंडीगढ़ में हत्या की गई थी। पंजाब के जालंधर के नूरमहल की 21 वर्षीय अंजलि की चंडीगढ़ में हत्या ही की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंट कर मौत की बात सामने आई है। वहीं पुलिस ने मामले में होशियारपुर के गांव शेरपुर निवासी जगरुप सिंह(24) को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अंजलि की लाश बीते 28 अक्तूबर को चंडीगढ़ सुखना लेक के पीछे जंगली इलाके में मिली थी। पुलिस का कहना है कि अंजलि जगरुप से शादी करना चाहती थी। वह और जगरुप रिलेशनशिप में थे। जगरुप ने शादी से मना कर दिया तो वह उस पर दबाव डाल रही थी। ऐसे में जगरुप से उसे खत्म करने का प्लान बनाया। इसके बाद 27/28 अक्तूबर की रात को उसकी सुखना लेक के पीछे रेगुलेटरी एंड के पास हत्या कर अपने घर चला गया था।

पुलिस का दावा है कि उसे सेक्टर 32 के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के पास से आज शाम को 4 बजे पकड़ा गया है। जगरुप के पिता पंजाब पुलिस में कांस्टेबल थे और उनकी मौत हो गई थी। वह अनुकंपा के आधार पर नौकरी लगने वाला था। पुलिस ने कहा कि मृतका जगरुक सिंह के साथ कई महीनों से रिलेशनशिप में थी। पुलिस ने कहा है कि जगरुप को मंगलवार कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड लिया जाएगा।

Sponsored

बीते 28 अक्तूबर को अंजलि की लाश सुखना लेक पर रेगुलेटरी एंड पर झाड़ियों में मिली थी। उसके नाक और मुंह से खून बह रहा था और चुन्नी गले में लिपटी हुई थी। झाड़ियों में उसकी लाश एक राहगीर ने देखी थी। लाश के ऊपर एक पेड़ की शाखा भी गिरी पड़ी हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान भी थे। ऐसे में पुलिस ने इसे हत्या मान कर केस की जांच को आगे बढ़ाई थी।

परिवार के मना करने के बावजूद केस संदिग्ध पाते देख चंडीगढ़ पुलिस ने उसका पोस्टमॉर्टम करवाया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया था। अंजलि का मोबाइल फोन घटनास्थल से गायब था। वहीं पर्स, कैश, डायरी आदि सामान वहीं था। बैग में मौजूद डायरी से पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया था। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी और मृतका के सैंपल तथा अन्य चीजों के नमूने इकट्‌ठे किए गए थे।

ब्यूटी पार्लर में करती थी नौकरी

अंजलि जालंधर में ही एक ब्यूटी पार्लर में जॉब करती थी और घर से 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे यह कह कर निकली थी कि वह चर्च जा रही है। इसके बाद शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे उसकी लाश चंडीगढ़ में पाई गई।

इस तरह पता चला जगरुप का

पुलिस ने अपनी जांच में यह भी पता लगाया था कि अंजलि की आखिरी बार किस-किस से बात हुई थी। वहीं यह भी जांच का विषय था कि क्या वह लेक पर किसी से मिलने आई थी या आत्महत्या के मकसद से आई थी। अंजलि के परिवार ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उनकी बेटी का जगरुप सिंह के याथ संबंध था। पुलिस ने मृतका के फोन नंबर का सोशल मीडिया रिकार्ड खंगाला। वहीं क्राइम सीन से भी कुछ सबूत पुलिस को मिले थे। खूफिया सूत्रों से यह साफ हुआ कि अंजलि का जगरुप सिंह के साथ रिलेशन था। संभवत: वह उसके साथ ही चंडीगढ़ आई थी।  पुलिस ने बताया कि उन्हें मृतका के परिवार से कुछ कांटेक्ट नंबर मिले थे। मृतका के क्लोज सर्कल में आए कुछ लोगों से संपर्क किया गया।

पिता की शिकायत पर केस दर्ज

जालंधर के गांव सागर पुर निवासी मृतका के पिता कुलबीर राम की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है। शिकायत में उसने कहा कि उसके भाई बलविंदर सिंह ने उन्हें उनकी बेटी अंजलि(21) की चंडीगढ़ सुखना लेक के पास लाश मिलने की जानकारी दी थी। चंडीगढ़ पहुंच उन्होंने अपनी बेटी की पहचान की थी। पुलिस ने बताया कि जगरुप के अंजलि के साथ संबंध थे और वह जगरुप से शादी करना चाहती थी। हालांकि जगरुप से शादी से मना कर दिया था। अंजलि उस पर शादी के लिए काफी दबाव बना रही थी। उसने अंजलि को खत्म करने का भी प्लान बना लिया।

जालंधर बस स्टैंड से लेकर पहुंचा था

27 अक्तूबर को जगरुप अंजलि को जालंधर बस स्टैंड से चंडीगढ़ ISBT43 लेकर पहुंचा था। यहां ऑटो लेकर सुखना लेक आया। रात के समय वह सुखना लेक के पीछे गार्डन ऑफ साइलेंस के पास जंगली क्षेत्र में चले गए। यहां उसने अंजलि की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी अपने घर आ गया था। पुलिस इसे प्लांट मर्डर भी मान रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed