
आर पी डब्लू न्यूज़/ब्यूरो रिपोर्ट
दिल्ली,जनवरी 13:-IIP Data: नई साल में देश के औद्योगिक विकास को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन से देश के औद्योगिक उत्पादन (IIP Data) में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। नवंबर 2022 महीने में यह आंकड़ा 7.1 फीसदी के लेवल पर पहुंच गया है। बता दें यह 5 महीने का रिकॉर्ड लेवल है। सरकार ने 12 जनवरी को आधिकारिक आंकडे जारी करते हुए यह जानकारी दी।
जारी हुआ अधिकारिक आंकड़ा
अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के जरिए मापा जाने वाला औद्योगिक उत्पादन नवंबर, 2021 में एक प्रतिशत बढ़ा था। इससे पहलेअक्टूबर 2022 में 4.2 फीसदी की गिरावट आई थी, जबकि जून 2022 में इसमें रिकॉर्ड 12.6 फीसदी की वृद्धि हुई थी। बिजली उत्पादन 12.7 फीसदी की दर से बढ़ा जबकि एक साल पहले नवंबर महीने में यह 2.1 फीसदी की दर से बढ़ा था।
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रही अच्छी ग्रोथ
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र (manufacturing sector) का प्रोडक्शन नवंबर, 2022 में 6.1 प्रतिशत बढ़ा। वहीं, समीक्षाधीन अवधि में माइनिंग उत्पादन में 9.7 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि हुई है। जबकि एक साल पहले इसी महीने में वृद्धि दर 4.9 फीसतदी थी।
नवंबर महीने में हुई अच्छी ग्रोथ
NSO के आंकड़ों के मुताबिक, पूंजीगत सामान खंड में नवंबर महीने में 20.7 फीसदी की अच्छी वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 2.6 फीसदी की गिरावट आई थी। ड्यूरेबल कंज्यूमर में 5.1 फीसदी और नॉन-ड्यूरेबल कंज्यूमर सामान के मामले में 8.9 फीसदी ग्रोथ रही है। इन दोनों क्षेत्रों में पिछले साल नवंबर महीने में गिरावट आई थी। वहीं बुनियादी ढांचा/निर्माण वस्तुओं के क्षेत्र में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की गयी है। नवंबर महीने में इनमें 12.8 फीसदी की वृद्धि हुई
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में रही अच्छी ग्रोथ

इस दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर और बिल्डिंग मैटेरियल के क्षेत्र में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। नवंबर महीने में इनमें 12.8 फीसदी की ग्रोथ हुई है। वहीं, 2021 में इसी महीने में 3.1 फीसदी रही थी। आंकड़ों के मुताबिक, प्राथमिक वस्तुओं और मध्यवर्ती वस्तुओं का उत्पादन सुधरकर आलोच्य महीने में क्रमश: 4.7 फीसदी और तीन फीसदी रहा है।
9 महीनों में हुई 5.5 फीसदी की ग्रोथ
आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक वस्तुओं और मध्यवर्ती वस्तुओं का उत्पादन सुधरकर आलोच्य महीने में क्रमश: 4.7 फीसदी और तीन फीसदी रहा। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में औद्योगिक उत्पादन में 5.5 फीसदी की वृद्धि हुई। यह एक साल पहले इसी अवधि के 17.6 फीसदी से कम है।