October 18, 2024

G20 India: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने G20 के लोगो का नया स्मार्ट कार्ड जारी किया

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/ब्यूरो रिपोर्ट


दिल्ली,जनवरी 28:-भारत अपनी G20 की अध्यक्षता के दौरान जी20 को नई पहचान दिलाने के लिए नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में देश की अधिकांश आबादी को G20 से परिचय कराने के लिए दिल्ली मेट्रो ने एक नया तरीका अपनाया है। इसके लिए दिल्ली मेट्रों रेल कॉर्पोरेशन ( DMRC) ने G20 के लोगो ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का नया स्मार्ट कार्ड जारी किया है। यानी दिल्ली मेट्रो भी अब G20 के रंग में रंगी दिखाई देगी। मेट्रो स्टेशनों पर अब यात्रियों को G20 शिखर सम्मेलन के लोगो को स्मार्ट कार्ड मिलना शुरु हो गया है। आइए जानते हैं कि G20 के लोगो से

Sponsored

जानिए DMRC के जरिए G20 से परिचित होंगे लोग

DMRC की जानकारी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन लगभग 27 लाख लोग यात्री सफर करते हैं। जिसमें से लगभग 75 प्रतिशत यात्री स्मार्ट कार्ड का ही उपयोग करते हैं। इस कारण लगभग 20 लाख आम लोग भी G20 के लोगो और थीम देखकर जी20 के बारे में जानने के लिए उत्सुक होंगे। हांलाकि प्रतिदिन हजारों यात्रियों को G20 लोगो का यह नया स्मार्ट कार्ड ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश जन – जन तक पहुचाएगा। हांलाकि टोकन से यात्रा करने वाले बचे 25 प्रतिशत यात्रियों को भी G20 शिखर सम्मेलन के लोगो का टोकन मिलेगा।

G20 के लोगो से दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन रंगे जाएंगे

मेट्रो कार्ड के अलावा राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों को भी G20 शिखर सम्मेलन के लोगो से रंगा जाएगा। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दी है। इसके साथ ही एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास स्थित पार्किंग भवन को भी G20 के रंगो में आकर्षित बनाया जाएगा। जबकि दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर लगे LED पैनल भी G20 के लोगो और भारत की विविधता में एकता के संदेश देंगे।उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो के कुल 286 स्टेशनों से प्रतिदिन लगभग 14 हजार नए स्मार्ट कार्ड की बिक्री होती है। इससे एक महीने में लगभग 4 लाख 30 हजार यात्री नया मेट्रो स्मार्ट कार्ड खरीदते हैं। इससे यह पता चलता है कि सितंबर 2023 में नई दिल्ली में होने वाले 18 वें G20 शिखर सम्मेलन तक नए स्मार्ट कार्ड सभी यात्रियों के पास उपलब्ध होंगे।बता दें कि आगामी 9- 10 सितंबर को G20 के 18वें शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में होगा। इसमें जी20 सदस्य देशों और आमंत्रित देशों के शीर्ष नेता व प्रमुख शिरकत करेंगे। नई दिल्ली शिखर सम्मेलन के दौरान सभी देशों के शीर्ष नेता जी20 एजेंडा के आर्थिक और दुनिया की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा कर करेंगे, जिनमें जी20 बैठकों के दौरान हुई प्राथमिकताओं की घोषणा को सभी सदस्य देशों द्वारा अपनाया जाएगा।भारत की अध्यक्षता के दौरान नई दिल्ली में होने वाली G20 शिखर सम्मेलन के बारे में अन्य जानकारी आप इस लेख के जरिए जान सकते है… https://newsonair.com/hindi/2022/12/24/g20-india-18th-summit-of-g20-will-be-held-in-new-delhi/

G20: स्टार्टअप-20 इंगेजमेंट ग्रुप की बैठक हैदराबाद में शुरू

भारत की G20 की अध्यक्षता के तहत शनिवार, 28 जनवरी 2023 को स्टार्टअप-20 इंगेजमेंट ग्रुप की दो दिवसीय बैठक हैदराबाद में शुरू हो गई है। इस बैठक में G20 देशों के प्रतिनिधि और पर्यवेक्षक देशों के विशेष आमंत्रित सदस्य हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में बहुपक्षीय संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा भारतीय स्टार्टअप परितंत्र भी शामिल होंगे।

कौन हो रहे बैठक में शामिल ?

G20 स्‍टार्टअप 20 इंगेजमेंट ग्रुप -सहभागिता समूह हैदराबाद में अपनी पहली शुरुआती बैठक कर रहा है। इस बैठक में जी-20 देशों के प्रतिनिधि और पर्यवेक्षक देशों के विशेष आमंत्रित सदस्य, बहुपक्षीय संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा भारतीय स्टार्टअप परितंत्र शामिल होंगे।

स्टार्टअप को बढ़ावा दिए जाने पर रहेगा जोर

बैठक में आगामी वर्षों के दौरान G20 देशों की उद्यमशीलता और नवाचार प्राथमिकताओं पर नीतिगत सिफारिशों पर चर्चा शुरू किए जाने की संभावना है। बैठक में स्‍टार्टअप को सहयोग देने और स्‍टार्टअप, कॉरपोरेट, निवेशकों, नवाचार एजेंसियों और प्रमुख पारिस्थितिकी पक्षों के लिए वैश्विक विमर्श-ग्लोबल नैरेटिव का सृजन किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा बैठक में स्टार्टअप को बढ़ावा दिए जाने पर भी जोर होगा।

भारत आपदा से अवसर की ओर तेजी से बढ़ रहा आगे

भारत के G20 शेरपा अमिताभ कांत ने स्‍टार्टअप 20 इंगेजमेंट ग्रुप की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, भारत आज आपदा से अवसर की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं इससे विश्‍वभर में स्टार्टअप परितंत्र के लिए वैश्विक संपर्क सूत्र के रूप में स्टार्टअप को बढ़ावा दिए जाने में सहायता मिलने की भी उम्मीद है।

स्टार्टअप 20 कार्यकलाप पांच कार्यक्रमों तक विस्तारित

बता दें, स्टार्टअप 20 कार्यकलाप पांच कार्यक्रमों तक विस्तारित होंगे जिसकी शुरुआत 28-29 जनवरी, 2023 में हैदराबाद में आरंभिक कार्यक्रम के साथ हुई। इसके अलावा सम्मेलन के कार्यक्रम 3 जुलाई, 2023 को गुरुग्राम में आयोजित होंगे। भारत के विभिन्न हिस्सों में तीन मध्यवर्ती कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।स्टार्टअप20 के प्रत्याशित परिणामों तथा प्रमुख आउटपुट में आधिकारिक नीतिगत विज्ञप्ति, आम तौर पर स्वीकृत परिभाषाओं तथा शब्दावलियों के एक सेट के साथ एक स्टार्टअप हैंडबुक, सीमाओं के पार सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक वैश्विक नवाचार केंद्र तथा दुनिया भर में स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक वैश्विक संपर्क बिन्दु के रूप में स्टार्टअप20 को बढ़ावा देना शामिल है।

भारत ने नए बदलाव को हमेशा किया एक्सेप्ट

उल्लेखनीय है कि चाहे बदलाव इनोवेशन को लेकर हो या डिजिटल इंडिया को लेकर भारत ने इन बदलावों को हमेशा एक्सेप्ट किया है। ऐसे में जब-जब इनोवेशन की बात आती है, तो स्टार्टअप का जिक्र भी स्वत: आता है।

विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम भारत के पास

आज भारत स्टार्टअप्स के लिए दुनिया के तीसरे सबसे बड़े इकोसिस्टम के रूप में विकसित हुआ है। दरअसल, भारत हमेशा से ही स्टार्टअप का समर्थक रहा है और सरकार कई योजनाओं के माध्यम से स्टार्टअप को प्रोत्साहित करती रही है। ऐसे में भारत की G20 प्रेसीडेंसी के तहत, स्टार्टअप 20 इंगेजमेंट ग्रुप की स्थापना की गई है। क्या है स्टार्टअप 20 इंगेजमेंट ग्रुप ? उससे पहले G20 के इंगेजमेंट ग्रुप के बारे में जान लेते हैं।

इंगेजमेंट ग्रुप क्या होते है ?

दरअसल, इंगेजमेंट ग्रुप में प्रत्येक G20 सदस्य देश के गैर-सरकारी प्रतिभागी शामिल होते हैं। ये प्रतिभागी G20 नेताओं को सिफारिशें प्रस्तुत करते हैं और नीति-निर्माण प्रक्रिया में योगदान देते हैं।

स्टार्टअप 20 इंगेजमेंट ग्रुप

देश की उभरती जरूरतों के अनुरूप आज स्टार्टअप इनोवेशन आर्थिक सुधारों और विकास के इंजन बन गए है। ग्लोबल इकॉनोमी में स्टार्टअप इकॉनोमी की हिस्सेदारी बढ़ती जा रही है। स्टार्टअप आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। कई बार ये इनोवेशन के लिए उत्प्रेरक का कार्य करते है। स्टार्टअप 20 इंगेजमेंट ग्रुप से इनोवेशन्स को बढ़ावा मिलेगा और बदलते वैश्विक परिदृश्य में स्टार्टअप्स की भूमिका को मान्यता मिलेगी।

वर्तमान में देश में 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न

पिछले कुछ दिनों में भारत स्टार्टअप्स के लिए ‘हॉटस्पॉट’ के रूप में उभरा है। वर्तमान में देश में 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न है। यूनिकॉर्न उन दुर्लभ स्टार्टअप को कहा जाता है जो 1 बिलियन डॉलर से अधिक का मूल्यांकन हासिल कर लेता है। भारतीय स्टार्टअप परिवेश यूनिकॉर्न की संख्या के लिहाज से दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा है। यहां 5 मई 2022 तक 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं जिनका कुल मूल्यांकन 332.7 अरब डॉलर के करीब है।वैसे भारत से पहले G20 की अध्यक्षता इंडोनेशिया के पास थी। इंडोनेशिया की अध्यक्षता में 2022 में सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशंस20 (SAI20) इंगेजमेंट ग्रुप की शुरुआत हुई। यह इंगेजमेंट ग्रुप पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करता है। इसके अलावा G20 सदस्यों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के संबंध में विश्व स्तर पर सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशंस द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराता है। वहीं अब भारत की अध्यक्षता में स्टार्टअप 20 इंगेजमेंट ग्रुप की शुरुआत हुई है।

इसके अलावा और कौन से ग्रुप हैं ?

अगर बात करें G20 के ग्रुप्स की तो….स्टार्टअप 20 इंगेजमेंट ग्रुप और सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशंस 20 के अलावा G20 में पहले से 10 इंगेजमेंट ग्रुप है। इन ग्रुप के नाम बिजनेस 20, सिविल 20, श्रम 20, संसद 20, विज्ञान 20, थिंक 20, अर्बन 20, वुमन 20 और यूथ 20 है। उल्लेखनीय है कि कोरोना और तमाम वैश्विक संकटों के बीच देश ने जहां आत्मनिर्भर का रास्ता अपनाया है, वहीं वसुधैव कुटुंबकम की रीत के साथ भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। भारत अपने साहसिक और दूरदर्शी नेतृत्व और विवेकपूर्ण नीतियों के जरिए सबको साथ लेकर चल रहा है और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए G20 के मंच से कई महत्वपूर्ण मुद्दों और विषयों को उठा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed