March 15, 2025

विभिन्न सरकारी पोर्टल फ्रेंडली है चैटबॉट, नागरिकों के लिए भी सुविधाजनक

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/ब्यूरो रिपोर्ट


दिल्ली, 31 मार्च:- आधुनिकता के इस दौर में चैटबॉट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित एक इंटरफेस है। इसके द्वारा अपनी भाषा में सूचनाओं का लेनदेन होता है। एनआईसी चैट इंटरफेस (NICCI) एनआईसी राजस्थान द्वारा विकसित स्मार्ट चैट बोर्ड सेवा है जो पोर्टल के अनुकूल किसी भी पोर्टल को चैट इंटरफेस देने का कार्य करता है। इस वर्चुअल सेवा को इस प्रकार विकसित किया गया है कि चैटबॉट को बिना किसी प्रोग्रामिंग के किसी भी एप्लीकेशन में उपयोग किया जा सके।

Sponsored

कैसे करता है कार्य?

चैट इंटरफ़ेस सही और सटीक जवाब के लिए कुछ नियमों का उपयोग करता है जिसमें भाषा के नियम भी शामिल हैं। इस सेवा का उपयोग वॉइस के माध्यम से भी किया जा सकता है। उपयोगकर्ता अपने सवाल जैसे ही पूछता है, तभी सही उत्तर के लिए चैटबॉट प्रश्न को सार्थक टुकड़ों में तोड़ कर उसका आकलन करता है। तत्पश्चात बॉट पर लिख और बोलकर जवाब देता है। इससे हम बिना किसी की सहायता के प्रश्न का तुरंत ही सही उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

जन सामान्य के लिए उपयोगी

सवाल जवाब करने के लिए यह प्रक्रिया चैटबॉट के माध्यम से बहुत ही आसान हो जाती है। यह इंटरफ़ेसहिंदी में भी सक्षम है अर्थात हिंदी में यदि हम इससे हिंदी में भी प्रश्न को पूछ सकते हैं और उसका उत्तर हिंदी में ही प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार यह लोगों के लिए और सरल बन जाता है यह नागरिकों के लिए 24×7 उपलब्ध रहता है। सरल सुगम यह सेवा अनावश्यक प्रश्नों के भी विनम्रता से उत्तर देती है। इस प्रकार से विभिन्न पोर्टलों पर इंटरफ़ेस सेवाएं आसान कर देता है और गवर्नमेंट टू सिटिजन पोर्टल को मजबूती देता है।

चैटबॉट कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम(CMS)

यह सिस्टम चैटबॉट के कंटेंट को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए विकसित किया गया है। इसके माध्यम से पोर्टल संबंधित प्रश्नो के डाटा को संधारित किया जाता है। CMS की अनुमति पोर्टल Admin को दी जाती है जहाँ एक ही Admin के कई पोर्टलों को मैप किया जा सकता है। सीएमएस के माध्यम से पोर्टल से संबंधित प्रश्नोत्तर को संधारित कर सकता है। चैटबॉट में प्रश्नोत्तर को हिंदी और अंग्रेजी रखा जा सकता है। सीएमएस अनुत्तरित प्रश्नों को भी स्टोर करता है। इन प्रश्नों का उत्तर पोर्टल Admin डैशबोर्ड के माध्यम से दिया जा सकता है जिससे अगली बार उपयोगकर्ता को प्रश्न का उपयुक्त उत्तर दिया जा सके। यह पोर्टल Admin को प्रश्नों की रैंकिंग, हिट काउंटर और संबंधित विकल्पों को भी दिखाता है। चैटबॉट बैकग्राउंड रंग, फ़ॉन्ट, पोर्टल लोगो, पोर्टल नाम और हेल्पलाइन नंबर को बॉट पर प्रदर्शित करने के लिए सीएमएस के माध्यम से भी कॉन्फ़िगर किया जा सकता है जिसे लाइव करने से पहले सीएमएस पर परीक्षण किया जा सकता है।

विशेषताएं और लाभ

1.पोर्टल अनुकूल चैटबॉट सर्विस।2. कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम।3. प्रश्नों की रैंकिंग रखना।4. आवाज सक्षम प्रश्नोत्तर।5. चैट सेव करने की सुविधा।6. सुरक्षित चैटबॉट पोर्टल।7. उपयोग करने में आसान।8. 24×7 डिजिटल सहायता, विशेष रूप से नागरिक आधारित पोर्टलों के लिए।9. लागत प्रभावी समाधान।10. चैटबॉट का निरंतर ज्ञान बढा‌ने का प्रयास ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *