
आर पी डब्लू न्यूज/धर्मेंद्र अदलक्खा
अलवर 17 जनवरी:- राजस्थान के अलवर जिले में इस सीजन की सोमवार की रात सबसे ठंडी रही। जिले में पहली बार तापमान माइनस में पहुंच गया। रात को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले 15 जनवरी की रात को न्यूनतम तापमान 0 डिग्री पर आया था।
पिछले तीन दिनों से जिले में रात को सूखी सर्दी का असर रहा। जिसके कारण पारा जमाव बिंदू से नीचे पहुंच गया। खेतों में सफेद चादर बिछी मिली। कई जगहों पर बर्फ अधिक तो कुछ जगहों कम है। लेकिन इस तरह की बर्फ जमने से सरसों की फसल को मोटा नुकसान हो सकता है।
कहीं सरसों पर लदी मिली बर्फ
रात का तापमान मानइस में जाने के कारण अगले दिन मंगलवर सुबह कहीं सरसों पर बर्फ लदी मिली। कहीं थोड़ी कम बर्फ मिली। लेकिन अधिकतर जगहों पर बर्फ जमी है। सरसों की फलियां बर्फ से लदी फसल मिली। लगातार बर्फ जमने से सरसों की फसल के खराब होने का डर है। हालांकि गेहूं की फसल में अधिक नुकसान होने की संभावना नहीं है।
चिकानी सेंटर पर तापमान पहुंचा माइनस में
अलवर के चिकानी सेंटर पर सोमवार रात का तापमान पहली बार माइनस .5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। चिकानी से लेकर बानसूर तक खेतों में बर्फ जमी हैं। लेकिन दिन में मौसम साफ रहता है। शीतलहर से सर्दी का असर है। लेकिन धूप निकलने से राहत भी है। लगातार रात को बर्फ प?ने से फसलों को नुकसान हो सकता है।
एक दिन पहले गेहूं की एक पत्ती पर इतनी बर्फ जमीं मिली। तीन दिन से बर्फ जमने का दौर जारी है।
पिछले 6 दिन का तापमान
क्रमांक | दिनांक | न्यूनतम | अधिकतम |
1 | 16 जनवरी | -0.5 डिग्री | 17 डिग्री |
2 | 15 जनवरी | 0.1 डिग्री | 17.5 डिग्री |
3 | 14 जनवरी | 6.9 डिग्री | 16 डिग्री |
4 | 13 जनवरी | 9.5 डिग्री | 18.5 डिग्री |
5 | 12 जनवरी | 7.7 डिग्री | 18.5 डिग्री |
6 | 11 जनवरी | 8.8 डिग्री | 22.4 डिग्री |