![IMG_20230228_204523[1]](https://rpwnews.in/wp-content/uploads/2023/02/IMG_20230228_2045231.jpg)
आर पी डब्लू न्यूज/धर्मेंद्र अदलखा

अलवर 28 फरवरी :- सरिस्का टाइगर रिजर्व से एक खुश खबर है। फरवरी महीने के आखिरी दिन सरिस्का में बाधिन-14 दो शावकों के साथ कैमरा ट्रैप में नजर आई है। अब सरिस्का में टाइगर की संखया बढक़र 27 हो गई है।सरिस्का में इस सचना के बाद सरिस्का प्रशासन ने टाइग्रेस व शावकों की मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। इससे पहले नवंबर 2020 में इसी बाघिन ने 3 शावकों को जन्म दिया था। सरिस्का के मुखय वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक आरएन मीणा ने बताया कि सरिस्का में अकबरपुर रेंज के डाबली-सुकोला वन क्षेत्र में ये शावक नजर आए हैं।जिनकी उम्र करीब 2 माह है। प्रथम रूप से शावक व बाघिन दोनों का मूवमेंट सामान्य है। यह बाघिन अब तक 7 शावकों को जन्म दे चुकी है। सबसे पहले 2018 में 2 शावक, 2020 में तीन और 2023 में अब दो शावक जन्मे हैं।
गांव विस्थापन का लाभ-
वन अधिकारियों के अनुसार सरिस्का के अंदर से गांवों का विस्थापन करने से वन्यजीवों को लाभ मिला है। डाबली पूरी तरह से विस्थापति हो चुका है। वहीं सुकोला आधा विस्थापित हुआ है। इसी कारण बाघिन एसटी 14 ने दुबारा दो शावकों को जन्म देकर सुरक्षित टेरेटरी निर्धारित कर साबित की है। पहले नवंबर 2020 में तीन शावकों को जन्म दिया था जो पूर्ण रूप से वयस्क हो चुके हैं। सरिस्का में अब कुल 27 टाइगर हो गए हैं। इसमें 13 फीमेल टाइगर हैं।