चंडीगढ़ /यमुनानगर 12 मार्च
आज यमुनानगर मे मदर मेरी चैरिटी होम द्वारा निर्मल हॉस्पिटल में आंखों का व हिर्दय छाती दमा जनरल चेक अप कैंप लगाया गया जिसमें फिलाडेल्फिया मिशन हॉस्पिटल अंबाला शहर व निर्मल हॉस्पिटल की टीम द्वारा मरीजों को चेक करके दवाइयां दी गई। जिसके बारे में जानकारी देते हुए संस्था के डायरेक्टर विक्रम सिंह , संस्थापक अध्यक्ष खुशी ने जानकारी देते हुए कहा की मुख्यातिथि मेयर मदन चौहान एवम भाजपा के जिला अध्यक्ष नितिन कपूर जी के द्वारा सभी डॉक्टरों एवम स्टाफ को सर्टिफिकेट देकर स्मानित किया। कैंप में 350 मरीजों की जांच करके दवाइया भी मुफ्त दी गई।