October 21, 2024

करोड़ों रुपये का बजट निगम स्वच्छता अभियान के नाम पर खर्च कर रही है। और जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ है

0
Sponsored

चंडीगढ़ /यमुनानगर 26 मार्च

नगर निगम के द्वारा कागजों में स्वच्छता अभियान को लेकर बहुत बड़े-बड़े दावे किये जाते है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। जहां एक और करोड़ों रुपये का बजट निगम स्वच्छता अभियान के नाम पर खर्च कर रही है। और जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ है। ऐसा ही कुछ देखने को पुराना हमीदा कॉलोनी के पश्चिमी यमुना नहर हेड का है। जहां पर गन्दगी के ढेर लगे हुए हैं। वही पशु जहरीले प्लास्टिक को पशु खा रहे हैं। इसको लेकर कॉलोनी वासी बहुत ज्यादा परेशानी में है। कालोनीवासियों का कहना है कि अधिकारियों को इस बारे में कई बार जानकारी दी गई है। लेकिन उसके बावजूद भी इनके सर पर जूं नहीं रेंगती। और समस्या का कोई समाधान नहीं करते। उन्होंने कहा कि गंदगी के ढ़ेर इसी तरह से फैलती रही तो गर्मी के मौसम में इससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। हमारे परिवारों के स्वास्थ खराब होने की संभावना बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि प्रशासन समस्या का समाधान करें और निगम को आदेश करें। और गन्दगी को दूर कर कॉलोनियों को स्वच्छ बनाया जाए। इस मौके पर कॉलोनी की महिलाओं ने भी मांग की गलियों की सफाई और नालियाँ खराब हुई पड़ी है। कोई कुछ बोलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मी भी अपनी मर्जी से कभी आ जाते हैं इसको लेकर उनमें रोष भी था।

Sponsored

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed