March 16, 2025

यमुनानगर पुलिस ने किया बाइक चोरों का पर्दाफाश

0
Sponsored

चंडीगढ़ / यमुनानगर 26 फरवरी

यमुनानगर मे एंटी व्हीकल थैप्ट सैल ने एसपी कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार दो बाईक चोर गिरफ्तार किए हैं, जिनसे चोरी के सात मामलों का खुल्लासा हुआ है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सैल के इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी की बाईक को बेचने के लिए उत्तर प्रदेश जायेेंगे गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पैक्टर अनिल, रविन्द्र, लाभ सिंह, कमल की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर कलानौर के पास से नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव महमूदपुर ब्राह्मण माजरा निवासी सुदेश व तिव्यूवडा निवासी अजय के नाम से हुई। आरोपियों से चोरी की 7 बाईकें बरामद हुई। आरोपियों ने 2017 में थाना शहर यमुनानगर एरिया से बाईक चोरी की, 2021 में थाना शहर यमुनानगर व फर्कपुर एरिया से दो बाईक चोरी की, 2022 फरवरी माह में जगाधरी, यमुनानगर व हुड्डा सैक्टर-17 से 4 बाईक चोरी की। आरोपियों की पुलिस लम्बे समय तलाश कर रही थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Sponsored

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *