चंडीगढ़ / यमुनानगर 28 फरवरी (राजीव मेहता)
यमुना नहर पुल के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान ना होने से पुलिस ने शव को ट्रामा सेंटर के शवगृह में 72 घंटे की शिनाख्त के लिए रखवा दिया और आगामी जांच शुरू कर दी।
सदर थाना यमुनानगर के ए.एस.आई बलबीर सिंह ने बताया कि आज सुबह 8 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यमुना नहर पुल के नजदीक भवानी प्लाइवुड फैक्ट्री के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पडा मिला। उसकी उम्र 50 वर्ष के करीब है। उसके शरीर पर सफेद-नीले र॔ग का अपर व लोअर डाला हुआ है। शव की पहचान ना होने के कारण उसकी शिनाख्त के लिए शव को ट्रामा सेंटर के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है और आसपास के इलाके में पुलिस की टीमें छानबीन कर रही है। 72 घंटे के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।