October 19, 2024

कांग्रेस की “संदेश यात्रा” का करनाल में भव्य स्वागत, सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम

0
Sponsored
आर पी डब्ल्यू न्यूज/ धर्मजीत 

करनाल, 20 अगस्त 2024:- कांग्रेस की “संदेश यात्रा” आज करनाल में पहुँची, जहाँ कार्यकर्ताओं और जनता ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कुमारी सैलजा और चंद्रमोहन के करनाल पहुँचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ यात्रा की अगुवाई की। “संदेश यात्रा” की शुरुआत करनाल के कम्बोज धर्मशाला (रेलवे रोड) से हुई, जहां से यह यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख बाज़ारों से होकर गुज़री और मदन लाल ढींगरा चौक (सैक्टर 13 पेट्रोल पंप के सामने) पर समाप्त हुई।

मार्ग में जगह-जगह पर लोगों ने कांग्रेस नेताओं का अभिवादन किया और यात्रा का समर्थन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार पिछले 10 वर्षों में पूरी तरह से विफल रही है। जनता ने दो बार भाजपा को मौका दिया, लेकिन दोनों ही बार सरकार ने जनता को निराश किया। अब जनता भाजपा के झूठे वादों और प्रोपेगंडा से तंग आ चुकी है और उसने कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने का मन बना लिया है।” चंद्रमोहन ने आगे कहा, “कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। इस ‘संदेश यात्रा’ के माध्यम से हम जनता को यह बताने आए हैं कि कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य प्रदेश की प्रगति और लोगों की भलाई है। हमें पूरा विश्वास है कि जनता इस बार कांग्रेस का समर्थन करेगी और भाजपा के कुशासन से निजात पाएगी।” उन्होंने कहा, “हम प्रदेश के हर वर्ग के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करेंगे। कांग्रेस की नीतियां सदैव जनहित में रही हैं और आगे भी रहेंगी।” कांग्रेस की “संदेश यात्रा” का करनाल में जिस प्रकार स्वागत हुआ, उससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है। कांग्रेस का यह अभियान आगे भी प्रदेश के अन्य हिस्सों में जारी रहेगा, जहाँ पार्टी जनता के बीच अपनी नीतियों और कार्यक्रमों को पहुँचाने का कार्य करेगी।

Sponsored

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed