चंडीगढ़/यमुनानगर, 09 अप्रैल
चैत्र नवरात्र पर आज दुर्गा अष्टमी का पूजन किया गया। जिसमें कन्याओं की पूजा कर उनसे आशीर्वाद लिया गया। शास्त्रों में नवरात्र में कन्या पूजन का बहुत ही अधिक महत्व बताया गया है। आमतौर पर नवमी को कन्याओं का पूजन करके उन्हें भोजन कराया जाता है। लेकिन अब अष्टमी को भी कन्या पूजन करते है। पंडित गोपाल शर्मा का कहना है कि 2 से 10 साल तक की कन्याओं को 9 कन्याओं को भोजन कराने से हर तरह के दोष खत्म होते हैं। उन्होंने बताया कि कन्याओं को भोजन कराने से पहले देवी को नैवेध लगाए और भेंट करने वाली चीजें भी पहले देवी को चढ़ाई जाती है। इसके बाद कन्या पूजन किया जाता है। माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इन दिनों जो भी देवी मां की आराधना करते हैं, उन पर मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है। वहीं भाजपा सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढाओं के तहत जागरूकता का असर भी जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। और आज के माता-पिता बेटी को भी बेटे जैसा मान कर उनकी परवरिश कर रहे है। इससे भूर्ण हत्या पर भी रोक लग रही है। जिसके चलते हरियाणं प्रदेश में लिंग अनुपात में समानता आई है। और अब लोग बेटा -बेटी में कोई फर्क नही मानते है।
इस शुभ अवसर पर दैनिक सवेरा के वरिष्ठ पत्रकार और फोटोग्राफर रविन्द्र मेहता के परिवार व शादीपुर के गुलशन कालरा व शोभा रानी ने भी अष्टमी के दिन कन्या पूजन कर दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया। और उनके परिवार में कन्याओं का पूजन को भोजन कराने के बाद उनसे सुख, शान्ति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया।