चंडीगढ़/ हिसार(ब्यूरो रिपोर्ट) 12 अप्रैल
हिसार के राम चाट भंडार समेत तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं एक व्यक्ति अभी भी लापता है। आग राम चाट भंडार की उपरी मंजिल में लगी और यहां से आस पास भी फैल गई। आग और धुआं देख यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। फायर ब्रिगेड की गाडि़यां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग पर काबू पा लिया गया है मगर अभी मलबा फैला हुआ है। यहां पहले भी आग लग चुकी है। आग किस कारण लगी है यह पता किया जा रहा है। नुकसान भारी हुआ है।
आग हल्की कम होते ही एक शव को अंदर से निकाल लिया गया। एंबुलेंस से शव को सिविल अस्पताल में भेजा गया है। राम चाट भंडार की उपरी मंजिल में यहां काम करने वाले कारिंदे रहते हैं और किचन का काम भी यहीं से संचालित होता है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। यहां पर गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे।
वहीं जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई है वह सो रहा था, जब तक वह उठ पाता तब तक आग बहुत ज्यादा भड़क गई। वहीं भाग रहा एक अन्य व्यक्ति भी यहां फिसल कर गिर गया और वह भी लापता है। वहीं अंदर एक कम उम्र के व्यक्ति के होने के कयास लगाए जा रहे हैं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है