चंडीगढ़/ यमुनानगर 18 अप्रैल
यमुनानगर मे सड़क पर कुत्ते को बचाते हुए एक कार चालक ने सड़क के साथ खड़ी दुसरी कार में टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों ही कारों का बडा नुक्सान हो गया। ड़ॉ. अशोक कम्बोज ने बताया कि उनकी कार सड़क के किनारे शादीपुर के वैदिक गुरुकुल आश्रम के पास खड़ी थी कि अचानक से एक युवक ने उनकी खड़ी कार में टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार का बड़ा भारी नुकसान हुआ है । गनीमत यह रही कि कार चालक को चोटें नहीं आई। और पीछे से कार की टक्कर से उनकी कार सडक किनारे पेड से टकराकर रुक गई वर्ना उनकी कार दुकानों में घुस जाती। जिससे बडा हादसा हो जाता। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद ही मौके के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर अशोक ने कहा कि यमुना गली और मोदी मिल पर रेलवे पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस रूट पर भारी यातायात हो गया है। हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी है और जानें भी जा चुकी है।

