दिल्ली(संदीप सरोहा) 22अप्रैल
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर–
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में बदलाव का प्रारूप लगभग हुआ तय
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की पूरी तरह कमान दी जाएगी!
मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा को हटाकर अनुसूचित जाति वर्ग के ही पूर्व विधायक उदय भान को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाएगा !
भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष रहेंगे!
उदय भान देश की आया राम , गया राम राजनीति के प्रणेता स्वर्गीय चौधरी गया लाल के पुत्र हैं!
पलवल जिला के होडल व हसनपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से उदय भान तीन बार विधायक रह चुके हैं तो उनके पिता स्वर्गीय चौधरी गया लाल भी दो बार विधायक रह चुके हैं!
नए प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाई जाने है!
कुलदीप शर्मा और राव दान सिंह बन सकते हैं कार्यकारी अध्यक्ष- सूत्र
ब्रेकिंग न्यूज- पंजाब: आप क़ी पंजाब सरकार का यू टर्न
बकाया कर्ज के लिए किसानों को जारी वारंट पर रोक, मंत्री बोले-कांग्रेस सरकार ने जारी किए थे।
लेकिन सरकार को पता एक महीने बाद लगा।
ब्रेकिंग न्यूज- कुरुक्षेत्र: अवैध रुप से विदेश भेजने वाले एजेन्टस पर पुलिस की रहेगी नजर पैनी।
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधडी करने वालों के खिलाफ वर्ष 2021 व 2022 में 49 मामले दर्ज करके 25 शातिरों को भेजा सलाखों के पीछे- अंशु सिंगला एसपी कुरुक्षेत्र