यमुनानगर(जिला ब्यूरो चीफ राजीव मेहता) 30 अप्रैल
सदर थाना यमुनानगर के अंतर्गत आने वाले गांव दामला के पास शुक्रवार अलसुबह 4 बजे के करीब एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसकी शिनाख्त ना होने के चलते उसके शव को 72 घंटे के लिए नागरिक हस्पताल यमुनानगर के शवगृह में रखा गया था। जिसकी आज शिनाख्त होने पर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सुनील यादव निवासी विजयनगर कॉलोनी के रूप में हुई।
यमुनानगर सदर थाना के इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया सुनील ट्रक ड्राइवर था। और वह अपने ट्रक को रादौर के पास खड़ा कर बाइक से शुक्रवार अलसुबह 4 बजे के करीब घर यमुनानगर आ रहा था। दामला के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी जिस कारण से उसकी मौत हो गई थी। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। उसके परिवार में चार बच्चे है। मृतक सुनील यादव की शिनाख्त के बाद आज उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। और परिजन के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।