October 21, 2024

दड़वा गांव में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करती निगम की जेसीबी

0
Sponsored
  • चंडीगढ़/ यमुनानगर 6 मई (राजीव मेहता)

  • नगर निगम के वार्ड 11 के गांव दड़वा में किए जा रहे अवैध कब्जे पर वीरवार को नगर निगम का पीला पंजा चला। यहां कुछ लोगों द्वारा धार्मिक स्थल बनाने के नाम पर निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा है। सीएसआई अनिल नैन व एसआई गोविंद के नेतृत्व में बनी टीम ने जेसीबी की मदद से कुछ ही देर में इस निर्माण का ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त किया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण व अवैध कब्जा करने वालों का बख्शा नहीं जाएगा। नगर निगम की किसी जगह पर अवैध कब्जे होने नहीं दिए जाएंगे।
  • सीएसआई अनिल नैन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दड़वा गांव में डेयरी कॉम्प्लेक्स के सामने कुछ लोग धार्मिक स्थल बनाने के नाम पर अवैध निर्माण कर रहे है। इस सूचना पर उप निगम आयुक्त अशोक कुमार के निर्देशों पर टीम गठित की गई। टीम में उनके साथ एसआई गोविंद शर्मा, विनोद व होमगार्ड के जवानों को शामिल किया गया। निगम की यह टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा कि वहां कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर चारदीवारी की हुई थी। पहले निगम की टीम ने हथौड़ों से चारदीवारी को तोड़ना शुरू किया। इसके बाद जेसीबी की मदद से इस अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। चारदीवारी को तोड़कर ईंटों को एक स्थान पर एकत्रित किया गया। उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे निगम एरिया में कही भी अवैध निर्माण व अवैध कब्जे न करें। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई अमल में लाएगा और उनके अवैध निर्माण को हटा दिया जाएगा। कोई भी निर्माण करने से पूर्व व्यक्ति नक्शा पास करवाए, इसके अलावा अन्य दस्तावेज पूरे करे। नगर निगम की जगह पर कोई भी अवैध कब्जा न करे। ऐसा करने वालों का बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed