चण्डीगढ़/यमुनानगर(राजीव मेहता) 18 मई
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देशाई जी, हरियाणा प्रभारी श्री राजबीर रोड मराठा जी, हरियाणा अध्यक्ष डॉ. पूनम चौहान जी के आदेशानुसार साढौरा खंड के गांव खांडरा में कारी इमरान मोहम्मद की अध्यक्षता में कांग्रेस सेवादल की अहम मिंटिंग आयोजित की गई जिसमे मुख्य अतिथि कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष इकबाल खान ने बताया कि इस मिंटिंग में मतलूब हुसैन को ब्लॉक प्रधान तथा विक्की सादिकपुर व अली अहमद को उप प्रधान बनाया गया है। वही राज कुमार व वलीदीन को सचिव तथा पूर्व सरपंच लालदीन जी को जिला कारयकारीणी सदस्य बनाया गया है। सढौरा बलोक वासियों ने मुख्य अतिथि का मोटर साईकलों के काफिले के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया | मुख्य अतिथि ने सभी का दिल से धन्यवाद किया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए और नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारक बाद दी और नवनियुक्त पदाधिकारियों को स भी को साथ लेकर कांग्रेस पार्टी को मजबुत करके 2024 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए मेहनत करने की सलाह दी |