चंडीगढ़/यमुनानगर (जिला ब्यूरो राजीव मेहता) 05 जून 2022
आज पर्यावरण मित्र फाउंडेशन द्वारा तेज्ली खेल परिसर, यमुनानगर मेँ पर्यावरण बचाओ संगोष्ठी 2022 का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया.
इस कार्यक्रम मेँ निम्नलिखित बातों पर विस्तार से चर्चा हुयी:
- हरियाणा मेँ पेड़ों की कटाई पर रोक लगानी चाहिए जो की विकास के नाम पर एन जी टी के नियमों का उल्लंघन करके किया जा रहा हैं. सड़क चौड़ी करने के नाम पर हजारों पेड़ काट दिए गए लेकिन अगर पेड़ों को एक जगह से दूसरी जगह रोपने वाली मशीन आ जाएं तो पेड़ कटने से बच जाएंगे.
- यमुना नदी व यमुना नहर मेँ गिर रहा गंदा पानी तुरंत प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए जिसके फलस्वरूप जल आचमन औऱ स्नान योग्य नही रहा औऱ जिससे की धनोरा एस्केप के बाद फसलें बर्बाद हों रही हैं.
- सभी को पानी की बूंद बूंद बचानी चाहिए व यमुना व अन्य नदियों के पानी को आचमन योग्य बनाने के लिए सभी को अपना योगदान देना होगा.
- प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग कम से कम किया जाना चाहिए. सोलर पावर प्लांट व हवा पावर प्लांट लगाने चाहिए तथा कोयले का प्रयोग कम से कम किया जाना चाहिए.
- पूजा मेँ उपयोग हुऐ सामान को यमुना या किसी भी नदी मेँ प्रवाहित ना करके नदी किनारे गड्ढ़ा खोद कर दबा देना चाहिए व उसमें गाय का गोबर डाल देना चाहिए ताकि कुछ समय बाद वो खाद बन जाएं. इस सामान मेँ से प्लास्टिक निकाल लेनि चाहिए व उसे डस्टबिन मेँ डाल देना चाहिए.
- वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना चाहिए औऱ जितने भी सरकारी कार्यालय, कॉलेज, स्कूल, कारखाने आदि हैं उनमें अनिवार्य कर देना चाहिए.
- सभी कचरा प्लांटों को जल्द से जल्द चलवाया जाएं ताकि शहरों व गांवों की गंदगी खत्म हों जिससे की बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा.
- जो भी सड़क निर्माण हों, वहाँ पेड़ के एक मीटर के दायरे मेँ कोइ भी टाइलें, गड्ढे ना खोदे जाएं जिससे की पेड़ों की जड़ो पर कोइ विपरीत प्रभाव ना पड़े औऱ उनका संरक्षण किया जा सके.
- सड़कों के निर्माण मेँ यह भी ध्यान रखा जाएं की कुछ ज़मीन कच्ची भी छोड़ी जाएं ताकि वर्षा का जल भूमि के अंदर रिस कर जा सके औऱ भूमिगत जल बढ़ सके. जबकि आजकल सड़क निर्माण के साथ ही बची जगह पर टाईले लगा दी जाती हैं जिससे कच्ची जगह खत्म होती जा रही हैं औऱ जल भराव की समस्या बढ़ती जा रही हैं.




इसके साथ साथ 101 फल पौधे भी लगाये जिनमे पपीता, अनार, जामुन आदि लगाये।
इस अवसर पर पर्यावरण मित्र फाउंडेशन कें अध्यक्ष चिराग सिंघल ने बताया की
पर्यावरण मित्र फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण लगातार किया जा रहा है औऱ सभी
से अनुरोध है की पौधारोपण अवश्य करें जिससे पर्यावरण भी स्वच्छ रहें औऱ
ऑक्सिजन की कमी ना हों. उन्होने बताया की जल्द ही एक जल संरक्षण सेमिनार
का आयोजन यमुनानगर में किया जायेगा तथा पौधारोपण कें साथ ही लोगों को रैन
वॉटर हार्वेस्टिंग कें लिये भी जागरूक किया जा रहा है.
पर्यावरण मित्र फाउंडेशन द्वार 5 गोट्टाखोरो अमर पहलवान, रामकेश, ऋषि लाला, राजीव आदि तथा दिव्यंका चौधरी, साक्षी महेंद्रू, कुरुक्षेत्र के ट्री मैन राकेश गर्ग, पंडित श्याम सुंदर वशिष्ठ, जय प्रकाश आदि को भी सम्मानित किया गया। एचडीएफसी बैंक जगाधरी के मैनेजर रवि मोंगिया को भी सम्मनित किया गया।
अवसर पर पर्यावरण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष चिराग सिंघल, अंजलि सिंघल, मनीषा अग्रवाल, पूजा गर्ग, मनीष गर्ग, पारस भाटिया, विजय बंसल, शिवकांत मंगला, सोम प्रकाश, आदित्य रोहिल्ला,जयंत स्वामी, गुरमीत चावला जुनियार जसपाल भट्टी, वीरेन सपरा, सुशांत मेहता आदि उपस्थित रहे। एचडीएफसी बैंक और जनता की आवाज टीम द्वारा भी सहयोग किया गया।
इस पत्र के साथ एन जी टी की पेड़ों संबंधित नोटिफिकेशन व नमामि गंगे की नदियों या नहरों मेँ गंदा या साफ़ किया हुआ पानी ना छोड़े जाने के बारे गाइड्लाइन्स लगायी गयी हैं, जिनका पालन नही हों रहा औऱ प्रदूषण बढ़ता जा रहा हैं.
सेवा मेँ: श्री रामनाथ कोविंद जी, राष्ट्रपति महोदय, भारत सरकार
Cc: श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी, प्रधानमंत्री महोदय, भारत सरकार
श्री मुख्य न्यायधीश महोदय, सुप्रीम कोर्ट
श्री मुख्य न्यायधीश महोदय, हाइ कोर्ट, हरियाणा पंजाब
श्री प्रकाश जावड़ेकर जी, पर्यावरण मंत्री, भारत सरकार
निदेशक, राष्ट्रीय हरित अधिकरण, भारत
निदेशक, केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, भारत
राज्यपाल महोदय, हरियाणा सरकार
श्री मनोहर लाल खट्टर जी, मुख्यमंत्री महोदय, हरियाणा सरकार
श्री कंवर पाल गुज्जर जी, पर्यावरण मंत्री महोदय, हरियाणा सरकार
श्री अनिल विज जी, गृह मंत्री महोदय, हरियाणा सरकार
श्री दुष्यंत चौटाला जी, उप मुख्यमंत्री महोदय, हरियाणा सरकार
मेयर महोदय, यमुनानगर
जिला उपायुक्त महोदय, यमुनानगर
जिला अधिकारी, वन विभाग, यमुनानगर
नगर निगम आयुक्त महोदय, नगर निगम, यमुनानगर