October 18, 2024

सुरक्षित विश्वसनीय गुणवत्ता वाले उत्पाद की पहचान है आई एस आई मार्क- हर्ष

0
Sponsored

चंडीगढ़/ कुरुक्षेत्र (पंकज सिंह) 6 जुलाई 2022

इंडियन रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में भारतीय मानक ब्यूरो चंडीगढ़ के सहयोग से गांव बारना की कोऑपरेटिव सोसाइटी में स्वयं सहायता समूह के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन कोऑपरेटिव सोसाइटी के मैनेजर महेंद्र पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों सोसायटी के मैनेजर वह इरादा के सचिव राज्यपाल द्वारा पौधा लगाकर किया गया जिसके उपरांत भारतीय मानक ब्यूरो से कार्यक्रम अधिकारी अनुष्का ने प्रतिभागियों का स्वागत किया व बताया कि यह बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) भारत का राष्ट्रीय मानक निकाय है जो वस्तुओं के मानक निर्धारण का काम व उसे प्रमाणित करने का काम करता है।

वृक्षारोपण करते हुए
राजपाल पांचाल प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए।


जिसके उपरांत भारतीय मानक ब्यूरो के वैज्ञानिक हर्ष ने प्रतिभागियों को जानकारी देते हुए सोने की पहचान व सोने पर हाॅलमार्क के चिन्ह के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि हॉल मार्क की जांच कैसे की जा सकती है, उस में कितने अंक होते हैं व कितने कैरेट का है यह सब होल मार्क से ही पता लग जाता है व साथ ही आई एस आई मार्क के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने आई एस आई व हॉल मार्क के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बीआईएस केयर ऐप के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाई व प्रतिभागियों को बताया कि किस प्रकार इस ऐप की मदद से हम लोग उत्पाद के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Sponsored
भारतीय मानक ब्यूरो के वैज्ञानिक हर्ष जानकारी देते हुए।


इरादा के सचिव राजपाल पंचाल ने अपने वक्तव्य में मानक कैसे काम करते हैं और समाज और पर्यावरण के लिए कैसे लाभदायक है पर जानकारी देते हुए बताया कि हमारी रसोई के उपकरण भी, जिनका प्रयोग हम हर रोज करते हैं यह सब हमारे मानक के आधार पर तैयार किए जाते हैं जिन में मुख्यतः सिलेंडर है। प्रतिवर्ष विभाग द्वारा विश्व मानक दिवस मनाया जाता है विभाग समाज के उत्थान और कल्याण हेतु मानक निर्धारण करता है। साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों से सामान की खरीद पर बिल अवश्य लेने की अपील की।
इस कार्यक्रम में गांव बारना के स्वयं सहायता समूहों से 70 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed