चंडीगढ़/यमुनानगर (जिला ब्यूरो राजीव मेहता) 10 जुलाई 2022 आर्य समाज प्रताप नगर का साप्ताहिक हवन यज्ञ आयोजित किया गया जिसको यज्ञ पुरोहित श्री पवन गुप्ता आर्य श्रीमती सुदेश आर्य श्रीमती विनीता आर्य ने संयुक्त रुप से संपन्न कराया आज के यज्ञ में श्री आशीष शर्मा परिवार सहित मुख्य यजमान रहे आज के हवन यज्ञ में श्री अमरनाथ गुफा के नजदीक बादल फटने की घटना में दिवंगत हुए श्रद्धालुओं की आत्मिक शांति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करके व विशेष मंत्रों के द्वारा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए परमात्मा से उनकी आत्मिक शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई उपस्थित आर्य बंधुओं ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर विश्व शांति सुख समृद्धि की कामना की

