October 20, 2024

बारिश से पानी का लेवल बढ़ने से खोलने पड़े सुखना लेक के फ्लड गेट

आधी रात 1:20 बजे खोलने पड़े फ्लड गेट

0
Sponsored

चंडीगढ़ (पंकज सिंह) 17 जुलाई(रविवार)

बारिश से पानी का लेवल बढ़ने से खोलने पड़े सुखना लेक के फ्लड गेट

आधी रात 1:20 बजे खोलने पड़े फ्लड गेट

फ्लड गेट खुलने से पंचकूला मोहाली में अलर्ट

चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में शनिवार रात से बारिश का दौर जारी है

तेज बरसात से सुखना लेक का जलस्तर बढ़ा


सुखना से छोड़े जाने वाला पानी इन दो शहरों से घग्गर नदी में जाता है

रात होने की वजह से तीनों फ्लड गेटों को नहीं खोला जा सका

फ्लड गेट खोलने से पहले ट्राईसिटी में अलर्ट मैसेज भी फ्लैश किया गया

सिर्फ एक गेट को खोल कर पानी छोड़ा गया है

Sponsored

चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में शनिवार रात से बारिश का दौर जारी है। चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में झमाझम बारिश हो रही है। रात से हो रही लगातार बारिश के चलते चंडीगढ़ की सुखना लेक का जलस्तर बढ़ने पर रात 1:20 बजे फ्लड गेट खोलने पड़े। रात होने की वजह से तीनों फ्लड गेटों को नहीं खोला जा सका। सिर्फ एक गेट को खोल कर पानी छोड़ा गया है। हालांकि फ्लड गेट खोलने से पहले पंचकूला और मोहाली के लिए अलर्ट मैसेज भी फ्लैश किया  गया था। क्योंकि सुखना से छोड़े जाने वाला पानी इन दोनों शहरों से होकर घग्गर नदी में जाता है।
बता दें कि चंडीगढ़ में देर रात से झमाझम बारिश हो रही है। वहीं सुखना लेक में वाटर लेवल पहले से ही खतरे के निशान तक पहुंच गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि अगर तेज बरसात होती है तो सुखना लेक के फ्लट गेट खोल दिए जाएंगे। बता दें कि इस इस मानसून सीजन में पहली बार सुखना लेक के फ्लड गेट खोले गए हैं।शनिवार को दिनभर सुरज और बादलों की आंखमिचौली चलती रही लेकिन बारिश की बूंद तक नहीं गिरी। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद देर शाम काले घने बादलों ने आसमान में डेरा जमाया और आसमान में बिजली के साथ तूफान चलने लगा। इसके बाद देर रात बारिश शुरू हो गई। बारिश रविवार सुबह तक होती रही।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक शहर में काफी अच्छी बारिश हुई है। एक जून से लेकर अब तक 387.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो औसत से 37 फीसद ज्यादा है। हालांकि शनिवार रात को हुई बारिश रिकार्ड नहीं की गई है। वहीं आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश के आसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed