चंडीगढ/यमुनानगर:- जिला ब्यूरो राजीव मेहता:- 08 अगस्त
जिला प्रशासन और आटो रिक्शा यूनियन ने मिलकर सोमवार को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर यमुनानगर में ऑटो यूनियन ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें सैकड़ों की तादाद में ऑटो पर झंडे लगाकर यमुनानगर के प्रत्येक चौक पर यात्रा निकाली गई। जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव का संदेश दिया गया। इसमें जिला यमुनानगर के ट्रैफिक थाना प्रभारी उमेश राणा व पुलिस उप अधीक्षक आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर यातायात थाना प्रभारी ने कहा कि आज यमुनानगर में ऑटो रिक्शा यूनियन के साथ मिलकर एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इससे सभी को देश को कैसे आजादी मिली। और कैसे हमारे देश के वीर जवानों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर अंग्रेजों से आजाद करवाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आटो चालकों ने भाग लिया।
