October 20, 2024

आजादी के 75 में महोत्सव पर इस अभियान को शुरू किया गया है और जनता से अपील करता हूं कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों में तिरंगा लगाएं । यह अभियान 13 से 15 अगस्त तक घर-घर झंडा लगाया जाएगा-धर्मवीर सिंह- आयुक्त नगर निगम पंचकूला

0
Sponsored

चंडीगढ़/पंचकुला: पंकज सिंह: 9 अगस्त

नगर निगम पंचकूला द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज पंचकूला के सेक्टर 14 में स्थित नगर निगम कार्यालय में पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल व नगर निगम के आयुक्त धरमवीर सिंह द्वारा तिरंगा झंडा वितरित किया । इस अवसर पर पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पंचकूला में हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है और इसी के तहत विभिन्न एनजीओ अधिक संस्थाओं के साथ मिलकर 95 हजार के करीब तिरंगे झंडे करने का अभियान शुरू किया है।

मेयर कुलभूषण गोयल(बाएं) धर्मवीर सिंह- आयुक्त नगर निगम पंचकूला(बीच मे )

उन्होंने बतायाकि विभिन्न स्कूलों में करीब 5000 तिरंगे झंडे बांटे गए हैं और सभी वार्डो के पार्षदों प्रत्येक वार्ड 1-1 हजार झंडे दिए जा रहे हैं उन्होंने बताया कि जगह जगह पर तिरंगा झंडा खरीदने के लिए सेंटर खोले जा रहे हैं और वहां से आम जनता झंडा लेकर जा सकता है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा बयान को लेकर हमारी कोशिश रहेगी कि हर घर में तिरंगा झंडा लगे। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 में महोत्सव पर इस अभियान को शुरू किया गया है और जनता से अपील करता हूं कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों में तिरंगा लगाएं । यह अभियान 13 से 15 अगस्त तक घर-घर झंडा लगाया जाएगा।

बाइट :-कुलभूषण गोयल -मेयर नगर निगम पंचकूला

बाइट:- धर्मवीर सिंह- आयुक्त नगर निगम पंचकूला

Sponsored

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed