चंडीगढ़/यमुनानगर: जिला ब्यूरो राजीव मेहता: 13 अगस्त
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई हर घर तिरंगा मुहिम के तहत आज देश में हर कोई अपने घरों की छतों पर देश का तिरंगा फहराता हुआ नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर आज अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल द्वारा भी अपने घर की छत पर देश का तिरंगा फहराया गया। जिसको लेकर विधायक ने कहा कि हर भारतवासी को अपने देश के तिरंगे के प्रति जुड़ाव की भावना महसूस हो इसीलिए पीएम मोदी ने यह अभियान शुरू किया है।

देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से आह्वान किया है कि सभी देश वासी 13 , 14 और 15 अगस्त को अपने घरों की छत्त पर देश का तिरंगा फहराए। जिसके चलते आज पीएम मोदी के आह्वान पर अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल ने भी अपने घर की छत्त पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर विधायक असीम गोयल के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और सब ने मिलकर जन गण मन का राष्ट्रीय गान भी गाया। मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक असीम गोयल ने कहा कि देश की स्वाभिमानी जनता से वो भी अपील करते है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वो भी अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराए। उन्होंने कहा कि हर भारतवासी को अपने देश के तिरंगे के प्रति जुड़ाव और देशभक्ति की भावना महसूस हो इसीलिए पीएम मोदी ने यह हर घर तिरंगा , घर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है ,जिसे अंबाला में भी बहुत अच्छे से चलाया जा रहा है।