यमुनानगर(आर पी डब्लू न्यूज) जिला ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता:- 23 अगस्त
स्कूल बंद करने के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
बोले दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में खोले जाएं सरकारी स्कूल

हरियाणा में अलग-अलग क्षेत्रों में 105 स्कूल बंद किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यमुनानगर के सुल्तानपुर में भी कार्यकर्ताओं ने बंद होने वाले स्कूल के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन स्कूलों में गरीबों के बच्चे पढ़ते थे। सरकार नहीं चाहती कि यह पढ़ लिखकर कुछ बने। उन्होंने कहा कि देश की अनपढ़ बच्चों की आबादी पहले से ही विश्व के मुकाबले बहुत ज्यादा है। अगर स्कूल बंद किए गए तो यह संख्या और बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश की आजादी का 75 वां अमृत वर्ष मना रहे हैं और दूसरी तरफ देश के भावी पीढ़ी बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में स्कूल को ले जाएं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर सरकार ने अपना यह निर्णय वापस नहीं लिया तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री का घेराव करेंगे।