DRDA कर्मचारियों के साथ गाली गलौच, मारपीट की शिकायत लेकर कर्मी पहुंचे गृहमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निवास! मंत्री ने इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया!
जिला परिषद् एवं डी.आर.डी.ए. के सभी कर्मचारियों के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् एवं डी.आर.डी.ए. अम्बाला द्वारा बार-बार एवं हर रोज गाली गलीच किया जाता है!अब तो अधिकारी महोदय ने मार पिटाई करना शुरू कर दिया है। श्री मोहित, DEO (PMAY) एवं श्री अनिल कर्मचारी (urban Mission) को अधिकारी महोदय द्वारा पीटा गया। साथ ही साथ कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दिया जाता है। कर्मचारी रुचिका व अनिल ने बताया कि जिला परिषद् के कर्मचारियों को आखरी वेतन फरवरी, 2022 माह में दिया गया था। आज इतने मानसिक प्रताड़ित होकर जिला परिषद् एवं डी.आर.डी.ए. के सभी कर्मचारी एकत्रित होकर आपसे मदद कि गुहार लगाने गृह मंत्री के निवास स्थान पर पहुंचे। शिकायत करने आये कर्मचारियों का कहना हैं कि CEO महोदय जगदीप डांडा द्वारा कर्मचारियों भद्दे शब्द कहकर सम्बोधित किया जाता है। बार-बार पिटने की धमकी एवं अन्य मानसिक रूप से प्रताडित किया जाता है। समस्त जिला परिषद् एवं डी.आर.डी.ए. कर्मचारीगण मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, इस समस्या का हल जल्द से जल्द किया जाये! महिला रुचिका की माने तो सीईओ जगदीप डांडा के द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है, जो कॉन्ट्रैक्ट बेस पर इस विभाग में कार्यरत है! कर्मचारीयों को बार-बार नौकरी से बाहर निकालने की धमकियां दी जाती है! मानसिक रूप से प्रताड़ित सभी कर्मचारी अधिकारियों ने गृहमंत्री से एक ही गुजारिश की! तुरंत प्रभाव से CEO जगदीप डांडा का तबादला किया जाएगा!