कुरुक्षेत्र(आर पी डब्लू न्यूज़): 26 अगस्त
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में महिला पर गोली चलाने पर कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा बोले कि प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है। आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में जिस तरह से नशा बढ़ रहा है और अपराध भी बढ़ता जा रहा है। सरेआम बाजारों में गोलियां चलाई जा रही हैं
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में जिस महिला के ऊपर गोली चली उस केस को यह कहकर दबाया जा रहा है कि गोली चली नहीं। जिला का एकमात्र सरकारी अस्पताल में महिला के इलाज के दौरान सिटी स्कैन में गोली लगने की पुष्टि के बाद उसको PGI रेफर किया जाता है।

उन्होंने मांग की कि यह गंभीर मसला है ऐसे सेंसटिव मामलों में किसी का पक्ष लेने की बजाय अपराधियों पर नकेल डाली जाए।
गौरतलब है कि इस पूरे मामले का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि महिला स्कूटी पर बाजार में आती है और उस पर एक शख्स गोली चला देते हैं और महिला अपनी स्कूटी से भरे बाजार में नीचे गिर जाती है गोली चलने से देर रात को अफवाह भी फैल गई थी मगर आज उसकी पुष्टि है कि महिला को गोली मारी गई इससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया था पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है फिलहाल जिस युवती को गोली लगी है वह जिंदगी और मौत के बीच पीजीआई चंडीगढ़ में जूझ रही है