झज्जर/बहादुरगढ(आर पी डब्ल्यू न्युज) :-27 अगस्त
बहादुरगढ नगर परिषद की प्रधान नही हटा सकती कोई कर्मचारी।
डीएमसी ने पत्र जारी कर याद दिलाई एडमिनिस्ट्रेशन पॉवर।
नगर परिषद चैयरपर्सन सरोज राठी ने 22 जुलाई को 8 कर्मचारियों को हटाया था।
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सोमवार से हड़ताल का दे रखा है नोटिस।
हड़ताल के दौरान का वेतन काटने से भी नाराज है कर्मचारी।
11 से 21 जुलाई तक नगरपालिका कर्मचारियों ने की थी हड़ताल।
समान काम समान वेतन का एरियर भी मांग रहे कर्मचारी।
सोमवार को डीएमसी के पत्र पर कार्यवाही करेगी नगर परिषद।
सोमवार को होगा तय
कर्मचारी करेंगे हड़ताल या होगी हड़ताल वापिस।

बहादुरगढ नगर परिषद की चैयरपर्सन बिना कार्यकारी अधिकारी या सचिव से परामर्श किये किसी कर्मचारी को नही हटा सकती। दरअसल नगर परिषद की चैयरपर्सन सरोज राठी ने 22 जुलाई को 8 कमर्चारियों को हटा दिया था। जिसका नगर परिषद के कर्मचारियों ने विरोध किया और उसी विरोध का परिणाम है कि डीएमसी ने नगर परिषद प्रधान को पत्र लिखकर अपना फैसला वापिस लेने की हिदायत जारी की है। अब ये साफ हो गया है कि हटाये गए 8 कर्मचारियों को वापिस काम पर रखना ही होगा। सोमवार को इस पर फैसला नगर परिषद के अधिकारी और चैयरपर्सन ले सकती हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने हड़ताल का नोटिस भी दे रखा है। जिसकी मुख्य मांग 8 कर्मचारियों की वापिस काम पर रखने , समान काम समान वेतन और हड़ताल के 11 दिनों का वेतन देने की मांग है। फिलहाल एक मांग पूरी होती नजर आ रही है। 11 दिन की हड़ताल के वेतन पर भी सोमवार को फैसला हो सकता है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान राजपाल ने बताया कि वो हड़ताल करना नही चाहते लेकिन उन्हें मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 11 से 21 जुलाई तक कर्मचारी हड़ताल पर थे। अधिकारियों से हड़ताल वापिस लेते वक्त बात हुई थी कि वेतन नही कटेगा लेकिन उनका वेतन काट लिया गया। उन्होंने कहा कि सोमवार तक मांग पूरी होने का इंतजार करेंगे ,अगर मांग पूरी नही हुई तो मंगलवार से हड़ताल पर चले जाएंगे।