कुरुक्षेत्र(आर पी डब्लू न्यूज़) 27 अगस्त
खेलों के क्षेत्र में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने पूरे विश्व में बनाया दबदबा.डीसी मुकुल कुमार ने ईरान एशियन चेम्पियनशिप में भारत को वॉलीबाल में कांस्य पदक जिताने वाले साई के खिलाडिय़ों को किया सम्मानित।
खेलों के क्षेत्र में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने पूरे विश्व में अपना दबदबा बनाया है। इस प्रदेश के खिलाड़ी ओलम्पिक, पैरा ओलम्पिक, विश्व चेम्पियनशिप, वल्र्ड कप और काम्रवेल्थ जैसी प्रतियोगिताओं में देश के लिए मेडल जीत रहे है।

इससे पहले ईरान में हुई एशियन चेम्पियनशिप में भारतीय वॉलीबॉल टीम के सदस्य के रुप में शानदार प्रदर्शन करने वाले साई कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी लवी चौधरी, शेखर तुराण, अभिषेक सांगवान का ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा करके जोरदार स्वागत किया
साई कुरुक्षेत्र के वॉलीबॉल, साईक्लिंग, हॉकी, एथलेटिक्स सहित अन्य खेलों में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे है। इन खिलाडिय़ों से कुरुक्षेत्र ही नहीं प्रदेश के अन्य युवा खिलाडिय़ों को भी प्रेरणा मिलती है।