यमुनानगर(आर पी डब्लू न्यूज़) जिला ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता 30 अगस्त:-
इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला मंगलवार को यमुनानगर के गांव शादीपुर में पार्टी कार्यकर्ता इमान हसन के निवास पर पहुँचें। जहां पर पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को 25 सितम्बर को फतेहाबाद में होने वाली देवी लाल की जयंती पर आने का न्योता दिया। इस मौके पर उन्होंने सन 2005 में जब प्रदेश में उनकी सरकार थी। और जब उन्होंने सत्ता छोड़ी थी प्रदेश के खजाने में 2 हज़ार करोड़ रुपये खाते में था।

सरकार बताएं कि विकास कहा हुआ है। ना तो उद्योग लगे हैं, ना ही बेरोजगारी खत्म हुई है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवी लाल के द्वारा बुजुर्गों के सम्मान में बुढ़ापा पेंशन की शुरुआत की थी। जिसको लेकर इस सरकार ने भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में की थी। लेकिन आज बुजुर्गो, विधवाओं व दिव्यांगों की पैंशन बंद कर सरकार इनका अपमान कर रही है। प्रदेश सरकार किसानों की जमीनों को कोर्ट के आदेश के नाम पर हड़प रही है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को फतेहाबाद में देवी लाल की जयंती पर तीसरे मोर्चे के गठन की आगामी रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज जनता सरकार से परेशान है। और इनेलो की ओर देख रही है। हम अपनी सरकार बनाएंगे और जनहित में उन सभी योजनाओं का लाभ आम जनता को देंगे। जिस प्रकार से हमने अपने शासनकाल में पहले दी थी। कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर बुज़ुर्गों की पैशन ब्याज सहित बढ़ा कर दी जाएगी। और एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। आज प्रदेश में आमजन व गरीब की कोई भी सुनवाई नहीं है। सरेआम लूटपाट और गुंडाराज चल रहा है। सरकार समाज को बांटने मे लगी है। उन्होंने कहा कि आज किसान, मजदूर, बेरोजगार सभी महंगाई की मार से परेशान है। पंचायती राज चुनाव में भी हमारी पार्टी उभर कर आएगी और पार्टी के प्रत्याशी अधिक संख्या में भारी विजय प्राप्त करेंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, यमुनानगर से इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, ज़ाहिद खान, रादौर से पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, भोपाल भाटी, पी पी सिंह, अमरजीत सिंह, इमरान खान, इन्द्र सिंह नम्बरदार, जगदीश लाल,सुलेमान,यूसुफ अली, तैयब नंबरदार,हरबंस लाल, सुरेंद्र चावला, सुरेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे।