कुरुक्षेत्र( आर पी डब्ल्यू न्यूज़) 31 अगस्त:-
कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा बोले बिना पर्ची खर्ची के दावे हुए फेल सरकार के सहयोगी विधायक से ही पुलिस में भर्ती करवाने के नाम से भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता ने लिए 49 लाख रुपये।
बिना खर्ची पर्ची के मुख्यमंत्री के दावे हुए हवा हवाई।
गुलाम नबी आजाद को पार्टी नहीं छोड़नी चाहिए थी कांग्रेस इस समय भ्रष्टाचार से लड़ रही है और संघर्ष कर रही है कांग्रेस पार्टी।
-कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा

- 2 सितंबर को हरियाणा प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे जेपी नड्डा हरियाणा प्रदेश के युवाओं को रोजगार दें ऐसी घोषणा करके जाएं आज प्रदेश सरकार ने स्कूलों को मर्ज कर दिया है स्कूलों को बंद कर रहे हैं शिक्षा का निजीकरण कर रहे हैं इस बारे में जेपी नड्डा जरूर प्रदेश की आवाज को बुलंद करें। हरियाणा प्रदेश की जनता ऐसा आस कर रही है भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से।
- कांग्रेस की दिल्ली रैली में जाने के लिए हजारों की संख्या में कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ता सुबह ट्रेन के जरिए दिल्ली रवाना होंगे क्योंकि दिल्ली में अक्सर जाम की समस्या से सामना करना पड़ता है इसलिए कुरुक्षेत्र कांग्रेस पार्टी ने फैसला लिया कि सुबह पैसेंजर ट्रेन से सभी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाएंगे।
- प्रदेश की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म करने के दावे किए थे। आज इनकी सरकार में चावल घोटाला, धान घोटाला, शराब घोटाला, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन घोटाले के साथ-साथ अब इनके विधायक से 49 लाख रुपए पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती करवाने के नाम पर लिए बिना खर्ची पर्ची के दावे फेल साबित।
कुरुक्षेत्र:- गणपति बप्पा मोरिया लाल बाग के राजा के साथ शुरू हुआ गणपति महोत्सव 2 साल बाद गणपति महोत्सव की धूम अपने गणपति बप्पा को लेने के लिए बाजारों में रौनक।

बाजारों में चारों तरफ गणपति बप्पा नजर आ रहे हैं क्योंकि आप लोग बाजारों में खुलकर निकल रहे हैं और जमकर अपने गणपति बप्पा को अपने साथ ले जा रहे हैं। पूरे भारत में आज से गणपति महोत्सव शुरू हो गया है आज से गणेश चतुर्थी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है जगह जगह पर लोग गणेश जी की प्रतिमा को साथ अपने घर में विराजमान करने के लिए ले जा रहे हैं और कुछ दिनों तक घर में रखकर पूजा-पाठ करेंगे बाद में किसी भी नदी में इनका विसर्जन करेंगे