कुरुक्षेत्र (आरपीडब्लून्यूज़) , 1 सितंबर:-
देश में मेडल की अंक तालिका में प्रदेश को नंबर एक स्थान पर रखने पर साई का अहम योगदान।
एसडीएम अदिति ने जूनियर एशियन चैम्पियनशिप में देश को सिल्वर पदक जीताने वाले वॉलीबॉल खिलाड़ी अमन कुमार को किया सम्मानित।
एसडीएम ने भारतीय वॉलीबॉल टीम के प्रशिक्षक राजेश कुमार, खिलाड़ी के प्रशिक्षक राहुल सांगवान को भी किया सम्मानित।
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में साई कुरुक्षेत्र की तरफ से आयोजित किया गया सम्मान समारोह।
एसडीएम आदिति

उपमंडल अधिकारी नागरिक थानेसर अदिति ने कहा कि देश में मेडल की अंक तालिका में हरियाणा प्रदेश को नंबर 1 स्थान पर रखने में भारतीय खेल प्राधिकरण का अहम योगदान रहा है। इस प्रकार के प्रशिक्षण केंद्रों के कारण ही हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम पिछले कई वर्षों से रोशन कर रहे है। इस प्रदेश के खिलाडिय़ों ने ओलम्पिक, काम्रवेल्थ गेम्स, वल्र्ड चैम्पियनशिप सहित विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने का काम किया है।
एसडीएम अदिति भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा के खेल प्रांगण में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक सम्मान समारोह में बोल रही थी।